मानवता की अद्भूत मिशाल थे त्रिलोचन दुम्का, निधन पर सर्वत्र शोक, चित्रशिला घाट में सैकड़ों नम आसुओं ने दी अन्तिम विदाई

ख़बर शेयर करें

 

मानवता की अद्भूत मिशाल थे त्रिलोचन दुम्का, निधन पर सर्वत्र शोक, चित्रशिला घाट में सैकड़ों नम आसुओं ने दी अन्तिम विदाई

हल्दूचौड़/पूर्व ग्राम प्रधान एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी हल्दूचौड़ के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र दुम्का के छोटे भाई एवं तिरंगा कम्युनिकेशन के स्वामी त्रिलोचन दुम्का के निधन पर पूरे क्षेंत्र में सर्वत्र शोक की लहर है समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी एवं आध्यात्मिक विचारधारा के धनी स्व० श्री त्रिलोचन दुम्का का आज शुक्रवार की प्रातः निधन हो गया था उनके निधन से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई उल्लेखनीय है कि 49 वर्षीय स्वर्गीय श्री त्रिलोचन दुम्का आध्यात्मिक विचारधारा के धनी व्यक्ति थे सादगी पूर्वक जीवन का निर्वहन करना उन्हें बेहद पसंद था वे अपने पीछे माता – पिता भाई – बहिन पत्नी व दो मासूम बच्चों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं वे काफी समय से गंभीर बिमारी से जूझ रहे थे उनके निधन पर तमाम समाजसेवी राजनीतिक संगठन व आध्यात्मिक क्षेत्र के तमाम लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है
गुरु गोरखनाथ जी के प्रति उनके हृदय में अगाध श्रद्धा थी सत्य के पथ पर चलकर ईमानदारी पूर्वक जीवन का निर्वहन करने वाले स्वर्गीय श्री दुम्का बेहतर आदर्श की मिसाल थे शुक्रवार की प्रातः उनके निधन की सूचना पर लोगों ने उन्हें उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की उनका अंतिम संस्कार चित्रशीला घाट रानी बाग घाट में किया गया जहां सैकड़ों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी
पूर्व कैबीनेट मन्त्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल स्थानीय विधायक डा० मोहन बिष्ट पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का समाज सेवी किरन डालाकोटी सामाजिक कार्यकर्ता हेमवती नन्दन दुर्गापाल राजेन्द्र सिंह बिष्ट वरिष्ठ समाज सेवी रमेश तिवारी देवेन्द्र तिवारी शैलेन्द्र दुम्का उमेश कब्ड्वाल राजेन्द्र दुर्गापाल जीवन तिवारी भुवन गरवाल हेम चन्द्र पन्त कैलाश चौसाली दिनेश पलड़िया नवीन सुयाल आनन्द रजवार महेन्द्र रौतेला डीके जोशी रमेश जोशी भास्कर भट्ट उमेश शर्मा पीतांबर दुम्का रोहित भट्ट चंद्रशेखर दुम्काजीवन तिवारी हंसा दत्त दुम्का हेमचंद्र दुम्का प्रभात बमेटा सोनू पांडे कमल अधिकारी सहित अनेकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad