पंखुड़ियाँ के लालकुआं ऑडिशन में 55 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का किया प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

लालकुआं। रिम्पी बिष्ट
आज रविवार को पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में होली ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल लालकुआं में पंखुड़ियाँ-2022(सीजन-12) के लालकुआं ऑडिशन में 55 प्रतिभागियों ने अपनी मनमोहक प्रतिभा का अद्धभुत प्रदर्शन किया।

यहां नृत्य के प्रतिभागियों ने बॉलीवुड, अरबन, कॉन्टेमरी, फ्री स्टाइल, सेमी क्लासिकल, पंजाबी व उत्तराखंडी नृत्य किया तथा सिंगिंग में बॉलीवुड व उत्तराखंडी प्रस्तुति दी, जबकि मिस एन्ड मिसेज कुमाऊ के प्रतिभागियों ने कैटवॉक किया।
इस दौरान मुख्य अतिथि विजडम वर्कशॉप हल्दूचौड़ के डायरेक्टर पंकज गोस्वामी ने कहा कि क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नही है, बस उन्हें पारदर्शी मंच मिलने की जरूरत है, जो पंखुड़ियाँ संस्था उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग मे जहां युवा पाश्चात्य संस्कृति की ओर बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर नशा संस्कृति भी विकराल रूप धारण कर रही है, ऐसे में जरूरत इस बात की है, की कैसे युवाओं को सही दिशा दी जाए जिससे उनकी दशा सही बन जाये और भविष्य उज्ज्वल हो, और उनको भारतीय संस्कृति व नैतिक शिक्षा का ज्ञान हो।
ऑडिशन में उत्तराखंड बेस्ट डांसर के जज स्काई गंगवार व गंगा राणा थे, जबकि वॉइस ऑफ उत्तराखंड की निर्णायक आयुषी तिवारी थी।
पंखुड़ियाँ संस्था के संस्थापक/ अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अब अगला ऑडिशन 30 अक्टूबर(रविवार) को हल्द्वानी में होगा।
कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्र के सांस्कृतिक व सामाजिक विकास के लिए उत्तराखंड की नम्बर वन अग्रणी संस्था पंखुड़ियाँ के दो दिवसीय राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव व प्रतियोगिता का ग्रेंड फिनाले 24 व 25 दिसम्बर को हल्दूचौड़ में होगा।ऑडिशन की एंकर मेघा त्रिपाठी थी।
यहां संस्था सचिव सुमित बिष्ट, उत्तराखंड गौरव से सम्मानित कौस्तुभ चंदोला, राहुल बिष्ट, मनीष गोस्वामी, सोनी मिश्रा, अक्षय कफलटीया, राजेन्द्र प्रसाद, मोहित जोशी, प्रकाश तिवारी, दीपक रौतेला व चित्रा उपस्तिथ थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad