बिंदुखत्ता के चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी विद्यालय बोर्ड परीक्षा में रहा 99% रिजल्ट

ख़बर शेयर करें

 

लाल कुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता में स्थित चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी विद्यालय बोर्ड परीक्षा में 99% रिजल्ट रहा। जिसमें 12वीं के विशाल जोशी ने प्रदेश में 14 स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
यहां घोड़ानाला क्षेत्र में स्थित चाइल्ड सैक्रेड सीनियर सेकेंडरी के 12वीं में रजिस्टर्ड 38 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किये। जिसमें विशाल जोशी ने 93.60 प्रतिशत, कृष्ण जीना 84 प्रतिशत, भूमिका जोशी 83.40 प्रतिशत, नेहा गढ़िया 83.20 प्रतिशत, कल्पना सजवान 83 प्रतिशत , युवराज रस्तोगी 81.60 प्रतिशत, योगेश मेहरा 80 प्रतिशत, मनीष अरोड़ा 77.60 मयंक उपाध्याय 79.80 प्रतिशत , तरुण उपाध्याय 77.40% , खुशी द्विवेदी 77.60%, तनुजा नेगी 78.80%, दीपांशु 77.20% व प्रियांशु 77.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में अच्छा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है व 18 ने प्रथम व 5 बच्चों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
वही दसवीं में गोकुल शाह 81.02% दीक्षा भट्ट 78.40% गीतांजलि 75.20% भावना जोशी 70.20 प्रतिशत धीरज सिंह 70% व चंद्रवीर 70% अंक प्राप्त किया तथा 10 विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान व 9 विद्यार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित मोहन कांडपाल ने बताया कि
उपरोक्त परीक्षा फल विद्यालय के लग्नशील अध्यापक अध्यापिकाओं व प्रबंध कमेटी के जागरूक होने के चलते संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय में तरह-तरह की एक्टिविटी के माध्यम से बच्चों को शिक्षा अध्ययन कराया जाता है साथ ही खेल के क्षेत्र में भी विद्यालय के बच्चों प्रदेश का नाम रोशन किया है। विद्यालय की एक छात्रा का चयन सांई स्पोर्ट्स अकादमी के लिए भी हुआ है। उक्त परीक्षा फल के लिए क्षेत्र सांसद व राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ,विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गपाल व पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का सहित क्षेत्र के तमाम गणमानी लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad