भण्डारे के साथ श्रीमद् भागवत को विराम

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़, ग्राम-दुर्गापालपुर मोतीराम के श्री कालिका मंदिर में क्षेत्र की बयोबृद्ध व बरिष्ठ नागरिक श्रीमती मोहनी देवी पत्नी पं.स्व.श्री देवीदत्त दुर्गापाल जी तथा उनके परिवारजनों तथा स्नेही जनों, ग्राम वासियों द्वारा पूरे परिवार तथा समस्त क्षेत्र में सुख शांति एवं खुशहाली के लिए आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ग्यान यग्य का आज प्रातः पूजन,गौ दान,हवन-यग्य-पूर्णाहुति,तथा शेष कथा की अमृतवर्षा व्यास पीठ से व्यासजी पं.श्री देवीदत्त पांडे जी द्वारा की गई। तत्पश्चात व्यासपूजन, आचार्य जनों तथा यग्य में शामिल सभी यजमानों के सम्मान तथा विशाल भंडारे के साथ लगभग एक हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रीमती मोहनी देवी दुर्गापाल के सभी परिवारजनों में मुख्य रूप से उनके पुत्र उमेश चन्द्र दुर्गापाल, तरुण दुर्गापाल, पूर्व प्रधान राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल, रमेश चंद्र दुर्गापाल, दुर्गापाल, भतीजे पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, धाराबल्लभ दुर्गापाल, हेम चन्द्र दुर्गापाल, बिरादरी के शेखर चन्द्र दुर्गापाल, राजेन्द्र दुर्गापाल, मनोज दुर्गापाल, नवीन दुर्गापाल, चन्दू दुर्गापाल, दिनेश चन्द्र दुर्गापाल, मित्र जनों में मनोहर चन्द्र गुणवंत,डा.कैलाश शर्मा, निर्मला गुरूरानी, नवीन चन्द्र गुरूरानी, लता जोशी, मोहन चन्द्र जोशी,माया भट, राजेन्द्र प्रसाद भट,धीरज तिवाड़ी, प्रकाश तिवाड़ी, बीना भट,गीता कपिल,शंकर दत्त जोशी, सुयाल, आचार्य पं.उमेश चन्द्र गुणवंत,पं.विनय जोशी, पं.केवल पाठक,जगदीश चंद्र गुणवंत, पूरन चन्द्र गुणवंत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की। आयोजन कर्ता श्रीमती मोहनी देवी दुर्गापाल तथा दुर्गापाल परिवार की ओर से मुख्य यजमान राजेन्द्र चन्द्र दुर्गापाल तथा सभी परिवार जनों ने सभी श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया तथा आभार प्रकट किया।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad