डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वी में जयंती पर उनकी मूर्ति पर फूल अर्पित करते हुए पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

ख़बर शेयर करें

 

आज शांतिपुरी नंबर दो पंचायत भवन के प्रांगण में डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वी में जयंती पर उनकी मूर्ति पर फूल अर्पित करते हुए पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

प्रवक्ता डॉ गणेश उपाध्याय उत्तराखंड कांग्रेस ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने 32 डिग्रियां लेकर भारतीय नहीं उसे दौरान पूरे संसार में सबसे विद्वान की प्रथम पंक्ति में स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने हमेशा अपनी समाज की शोषित, वंचित लोगों को आगे बढ़ाने के लिए एक नारा दिया था। पढ़ो, संघर्ष करो व संगठित रहो ।डॉ भीमराव अंबेडकर जी ने 2 साल 11 मा 22 दिन में विदेशो के संविधान क अध्ययन कर भारत का संविधान सभा के अध्यक्ष होने के नाते पूरी कमेटी ने भारत का संविधान का निर्माण किया। वक्ता एडवोकेट राजेंद्र शर्मा जी ने कहा कि उनके काबिलियत के बदौलत ही चुनाव हारने के बाद भी महात्मा गांधी जी ने उनकी विद्वता को देखते हुए तत्कालीन देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी से इन्हें कानून मंत्री बनाने आग्रह किया और उन्हें कानून मंत्री बनाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने कहा आज देश में पूरे समाज में सर्व धर्म समभाव व संविधान के तहत देश चलना चाहिए । स्वस्थ लोकतंत्र के लिए यही उचित है। वक्ताओं में पूर्व सैनिक अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जोशी डॉ बी डी जोशी सहित आदि अनेकों लोगों ने अपनी बात रखते हुए उनकी जीवनी में प्रकाश डाला ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में अब तक कुल इतने मदरसों पर की जा चुकी है कार्यवाही

इस अवसर पर सभा का संचालन बिशन सिंह कोरंगा , संयोजक शेरराम, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट ,कैप्टन पुरनचंद जोशी ,राजकिरण तिवारी ,कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा , नारायण सिंह कोरंगा ,गीता चंद ,ममता बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट ,वीरेंद्र सिंह कोरंगा, भोला दत्त पांडे, शेखर कोरंगा, गिरीश चंद्र पाठक ,जगदीश चंद्र तिवारी, आन सिंह बिष्ट सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Ad