जनता से माफी नही बल्कि अपनी सांसद निधि का हिसाब दे अजय भट्ट : प्रकाश जोशी

ख़बर शेयर करें

 

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज उधमसिंह नगर के जसपुर और काशीपुर विधानसभा में रोड शो और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से प्रचार किया।
श्री प्रकाश जोशी ने उत्तराखंड लोकसभा क्षेत्र के नौजवानों और सैन्य परिवारों से अनुरोध किया कि  19 अप्रैल को अपने वोट के माध्यम से उन्हें आशीर्वाद दे।
प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा जनता को अपनी 5 साल की सांसद निधि का हिसाब दे और जनता को बताए कि केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने उत्तराखंड और विशेषकर नैनीताल संसदीय क्षेत्र के लिए क्या कार्य किये।
रोड शो में शामिल कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य, विधायक प्रीतम सिंह (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष/पूर्व नेता प्रतिपक्ष) ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीताकर संसद भेजना वर्तमान समय की मुख्य जरूरत है। आज हरिद्वार में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में खाली कुर्सियों ने बता दिया कि उत्तराखंड की जनता भाजपा को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।
विधायक जसपुर आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा के जंगल राज में किसान बेहाल और शिक्षित युवा बेरोजगार है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीताकर कांग्रेस की पांच न्याय योजनाओं का लाभ ले।
पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के युवाओं को छलने का कार्य किया। युवा इसका बदला अपने वोटों से अवश्य लेगा।
पूर्व विधायक प्रत्याशी एडवोकेट मनोज जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आम गरीब मजदूर वर्ग को सुरक्षित और मजबूत करने का कार्य किया है। सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, रोजगार का अधिकार जैसे अनेकों अधिकार कांग्रेस की करनी के उदाहरण है।इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी मतों से जीताकर कांग्रेस की न्याय योजनाओं को मजबूती दे।
आज के जनसंपर्क कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजीव आर्या, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष काशीपुर मुसर्रफ हुसैन, पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष जसपुर गजेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष जसपुर मोहम्मद इख्तियार बब्लू, प्रीत कुमार सिंह, उपकार सिंह, रवि धींगरा, राजेंद्र छीना, अनुपम शर्मा, मुक्ता सिंह,अल्का पाल, इंदु मान, मयंक शर्मा, मीनू गुप्ता, कुलदीप सिंह बच्छल, लता शर्मा, अब्दुल कादिर सहित सैकड़ों स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी का सहयोग किया।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad