आनंद आश्रम द्वारा फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

ख़बर शेयर करें

 

श्री आनंद आश्रम (बाबा नीब करोरी वृद्ध आश्रम) द्वारा आयोजित “वृद्ध महोत्सव 2022” वरिष्ठ नागरिक खेल कूद एवं हुनर प्रतियोगिता का शुभारंभ आज बद्रीपुर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में किया गया,जिसमे वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साह पूर्वक बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

श्री आनंद आश्रम द्वारा आज फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, बैडमिंटन में 16 एवं फुटबॉल में 30 वरिष्ठ नागरिकों ने प्रतिभाग किया। दोनो खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अथिति हरबंश सिंह एस.पी सिटी हल्द्वानी ने किया। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अथिति  नरेंद्र साह जी,  नवीन वर्मा  विशिष्ट अतिथि श्रीमती जानकी कार्की  थी।,कार्यक्रम की अध्यक्षता  सुरेश पांडे जी ने की।

इस अवसर पर एस पी सिटी ने कहा कि कनक चंद द्वारा वृद्ध महोत्सव 2022 अपने आप मे बहुत ही सराहनीय और बेहतरीन कोशिश है। इससे बुजुर्गों में ऊर्जा का नया संचार होगा। ऐसा उन्होंने सोचा भी न था कि कोई ऐसी पहल भी वरिष्ठ नागरिकों के लिए कर सकता है।मुख्य अतिथि ने भूरी भूरी प्रसंसा कर कहा यह बहुत बड़ा बेड़ा कनक चंद ने उठाया है जिसमे उनको सबका सहयोग अवश्य मिलेगा। यह कोशिश बुजुर्गो के जीवन मे क्रांति लाएगी।

सभी अतिथियों को कनक चंद एवं अधिवक्ता मनीष चंद ने सम्मान पट्टिका और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।खेल प्रतियोगिता का संचालन कार्यक्रम सृजक और निदेशक श्रीमती कनक चंद और हरीश भाकुनी ने किया।
संस्था सचिव मनीष चंद ने बताया कि सभी विजेताओं को 27 तारीख को होने वाले वृद्ध महोत्सव 2022 के भव्य आयोजन में ही पुरस्कृत किया जाएगा।सभी बुजुगों ने कनक चंद और श्री आनंद आश्रम की टीम को हार्दिक धन्यवाद और ढेरों आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में मनीष चंद, विजय जोशी, लाल सिंह धामी, ममता देवाल,योगिता बनौला,पूजा बोहरा, राजेन्द्र जोशी,नीरज मिश्रा, एवं वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।

Ad