हल्द्वानी के एक्स डांस क्रू स्टूडियो के कलाकार मुंबई में दिखाएंगे अपने डांस का जलवा

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट
एक्स डांस क्रू स्टूडियो हल्द्वानी के डांसरों का मुम्बई में द डांस आइकन रियल्टी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री द्वारा चयन हुआ है। 16 नवंबर को मुम्बई के फिल्म सिटी गोरेगांव में कार्यक्रम की शूटिंग शुरू होगी। टीवी रियलिटी शो द डांस आइकन जिसका प्रसारण
जी सलाम टीवी चैनल में चल रहा है।
उक्त जानकारी एक्स डांस क्रू स्टूडियो के नृत्य कोरियोग्राफर व डायरेक्टर सौरभ फर्त्याल ने दी। उन्होंने बताया कि इस शो के जज (सुपर जज)- श्री गणेशाचार्य व मास्टर जज प्रोनिता स्वर्गरिया
(इंडिया डांस इंडिया शो के विजेता 5)
मास्टर जज एलेक्स होंगे।

बताते चले कि हल्द्वानी के एक्स डांस क्रू स्टूडियो के दो डुएट डांस प्रतिभागियों का चयन हुआ है।जिनमे प्राची पंत एवं आयुष जोशी उर्फ पिए पॉपर तथा मानवी बिष्ट एवं महिमा बिष्ट उर्फ एम स्क्वायर है। साथ ही क्लासिकल ग्रुप का चयन भी हुआ है। इस ग्रुप में दिव्या कोमल, उदिता अक्षरा तथा उनकी कोरियोग्राफर यामिनी आर्या का चयन हुआ है।
उनकी इस उपलब्धि से हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा विषय पर पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित हुए विशेष कार्यक्रम

गौरतलब हैं, कि एक्स डांस क्रू स्टूडियो के प्रबंधक सौरभ फर्त्याल रामनगर के रहने वाले है, जो हल्द्वानी में अपनी डांस एकेडमी चलाते है, उनका भी चयन सोलो डांस के लिए हुआ है। वह हल्द्वानी में विगत 8 वर्षों से पीलीकोठी बड़ी मुखानी में एक्स डांस क्रू स्टूडियो चला रहे हैं।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad