भारत रत्न पण्डित गोबिन्द बल्लभ पन्त की 138 वीं जयन्ती हल्द्वानी – नैनीताल समेत समूचे कुमाऊं में मनाई गई धूमधाम व श्रद्धा के साथ

ख़बर शेयर करें

 

भारत रत्न पण्डित गोबिन्द बल्लभ पन्त की 138 वीं जयन्ती हल्द्वानी – नैनीताल समेत समूचे कुमाऊं में मनाई गई धूमधाम व श्रद्धा के साथ —

+ भारत रत्न पण्डित गोबिन्द बल्लभ पन्त जन्म जयन्ती समारोह समिति के अध्यक्ष गोपाल रावत ने सर्वत्र भव्य एवं सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार, सभी जिला प्रशासन, नगर प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों का व्यक्त किया आभार, महान नेता के जीवन से सीख लेने का किया आह्वान

नैनीताल ।
महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और भारत रत्न से सम्मानित पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138 वीं जयंती बुधवार को नैनीताल, हल्द्वानी, अल्मोड़ा समेत समूचे कुमाऊं मण्डल में बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ” भारत रत्न पण्डित गोबिन्द बल्लभ पन्त जन्म जयन्ती समारोह समिति द्वारा किया गया ।
कुमाऊं मण्डल के तमाम नगरों व कस्बों में भारत रत्न पण्डित पन्त जयन्ती के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए समिति अध्यक्ष गोपाल रावत ने प्रदेश सरकार, सभी जिला व नगर प्रशासन के अलावा जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद किया और सभी का आभार व्यक्त किया है।
श्री गोपाल रावत ने इस अवसर पर सभी लोगों से अपने महान नेता के जीवन से सीख लेने का भी आहवान किया ।
नैनीताल स्थित पन्त पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के
पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री, सौरभ बहुगुणा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन भारत रत्न पं० गोविन्द बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल इकाई द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. गोविंद बल्लभ पंत की तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्वांजलि अर्पित करने के साथ हुई,
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति कार्यक्रम किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री बहुगुणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रसस्ति पत्र और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने संबोधन में कहा कि उत्तराखण्ड वीर भूमि, देव भूमि के साथ देश निर्माण की भूमि भी है ।
उन्होंर पं. पंत के जीवन और उनके द्वारा किए गए अद्वितीय योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने पं. पंत की स्वतंत्रता संग्राम में भूमिका, उनके प्रशासनिक कुशलता और उनके द्वारा किए गए समाज सुधार कार्यों की सराहना की।
कहा कि पं०गोविन्द बल्लभ पन्त जी का जीवन देश की स्वतंत्रता की लड़ाई और सामाजिक उत्थान की मिसाल है। उन्होंने अपने संघर्ष और नेतृत्व के माध्यम से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके कार्यों और सिद्धांतों ने न केवल उस समय की राजनीति को आकार दिया, बल्कि आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
सभी को उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प इस अवसर पर लेना चाहिए ।
इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने पंत पार्क में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, दर्जा मंत्री दिनेश आर्य, शांति मेहरा, विधायक सरिता आर्या,पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, संयोजक पूरन मेहरा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पड़ौसी देश नेपाल के हालातों के मद्देजर मुख्यमंत्री धामी ने सीमान्त जनपदों के प्रशासन व एस एस बी के साथ की आपात बैठक

हल्द्वानी में भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी का 138वां जन्म दिवस समारोह श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
तिकोनियां स्थित पंत पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट एवं गणमान्यों ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये।
अपने सम्बोधन में मेयर गजराज बिष्ट ने कहा कि भारत रत्न पंडित गोविन्दबल्लभ पंत आज भी प्रशासकों के आदर्श हैं, हमें पं0 पंत जी के आदर्शों को अपनाते हुये राष्ट्र, समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा। कार्यक्रम के सह संयोजन डी के पंत ने भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा पंत जी के द्वारा देश व प्रदेश में किये गये कार्यों पर भी विस्तृत जानकारियां दी।
पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की जयन्ती पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों तथा कलाकारों द्वारा देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त ऋचा सिह,राजेश कुमार, दीप पंत, विशाल नेगी, हेमंत कबडवाल, बीना चौहान, डा0 छवि काण्डपाल, एनबी गुणवंत, कुन्दन सिंह बिश्ट,सुरेश पंत समेत तमाम स्कूली बच्चे उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत जी की 138 वीं जन्म शताब्दी पर श्रद्धा सुमन किये अर्पित 

अल्मोड़ा जनपद में भी भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। पंडित पंत की जन्मस्थली खूंट समेत अल्मोड़ा में भव्य कार्यक्रम हुए, जबकि पर्यावरण संस्थान कोसी कटारमल में जीबी पंत मेमोरियल व्याख्यान हुआ। जगह जगह केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, डीएम आलोक कुमार पाण्डेय, एसएसपी देवेन्द्र सिंह पींचा समेत अनेक जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर पंडित पंत को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने पंडित गोविन्द बल्लभ पंत को महान देशभक्त, समाजसेवी व कुशल प्रशासक बताया।खूंट में आयोजित जयंती समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि गोविन्द बल्लभ पंत जैसे महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी अल्मोड़ा जनपद में पैदा हुए, यह हमारे लिये गौरव की बात है। भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत ने पूरे भारत समेत उत्तराखण्ड और अल्मोड़ा का गौरव बढ़ाया है। इतना ही नहीं उन्होंने देश को स्वतन्त्र कराने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने पंडित पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर देश हित में कार्य करने चाहिए। मेयर अजय वर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के व्यक्तिव पर प्रकाश डाला और उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर खूंट में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा। यहां विभिन्न विभागों की ओर से लोगों की जानकारी के लिए स्टॉल लगाये गये।