स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में राइका देवतोली के करन बने चैम्पियन

ख़बर शेयर करें

 

कांडा। संवाददाता
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला स्मृति प्रतिभा खोज प्रतियोगिता राइका देवतोली खेल मैदान मे सम्पन्न हो गयी हैं। यहाँ बागेश्वर,अल्मोड़ा, पिथौरागढ के विद्यालयों के चुंनिदा विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें राइका देवतोली के प्रथम करन जोशी,राइका द्वितीय अनुज रावत, तृतीय नीलम कर्नाटककर्नाटक, चतुर्थ उमंग सिंह रावत राउमावि रावतसेरा,पंचम प्रसून रौतेला लिटींल ऐंजिल बेरीनाग रहें। यहाँ सैकड़ो बच्चों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा प्रमुख अवकाश प्राप्त शिक्षाधिकारी भगवत सिंह रौतेला के दिशा निर्देश में यह प्रतियोगिता 2009 से लगातार यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित की जा रही हैं। राइका देवतोली, भेंटा, सानीउडयार, राउमावि रावतसेरा, राइका खैरोली के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। परीक्षा प्रमुख रौतेला ने अमर सेनानी की जाबांजी जीवनी से बच्चों व उपस्थित जनों को रूबरू कराया। उनहोंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व आजाद हिन्द फौज से सैनिक पदम सिंह डसीला को उनके देश प्रेम व बलिदान के लिए हमेशा स्मरण किया जाऐगा। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारियों के द्वारा वर्ष 2009 से लगातार इस प्रतियोगिता का आयोजन यहाँ किया जाता रहा हैं। इस सूदूरवर्ती क्षेत्र में बच्चों के लिए बरदान साबित हो रही है यह प्रतियोगिता इस प्रतियोगी युग में अच्छा अवसर क्षेत्रीय प्रतिभाओं को दे रहा हैं।
आज कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राइका देवतोली डां०रामहित प्रजापति ने की इस मौके पर भगवत सिंह रौतेला, आन्नद कर्नाटक, आनन्द मेहता, कुंदन रावत, दीपक रौतेला, हरीश डसीला,राजेन्द्र खाती, अवधेष डसीला, लाल सिंह डसीला, सुरेंद्र डसीला,पिंकी रौतेला, कमलेश राठौर, भूपाल मेहता, संजय रावत,अशोक भौर्याल,नीरज रौतेला, प्रिसंराज रौतेला मौजूद रहें। कार्यक्रम के संयोजक पंकज डसीला ने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad