देहरादून। उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8:00 से मतगणना जारी है। देहरादून, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा , चंपावत, पिथौरागढ़, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी सहित सभी 13 जिलों के 54 केन्द्रों पर मतगणना जारी है।
प्रमुख, पार्षद व आजमा रहे 5405 प्रत्याशियों के मतपेटियों में बंद भाग्य का पिटारा खुल रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतगणना के लिए कुल 54 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 986 टेबल पर मतों की गिनती हो रही है।
प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों में मेयर के 11, नगर पालिका अध्यक्ष के 46 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 43 पदों के साथ ही निगमों में पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर चुनाव की मतगणना जारी है।
प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों में मेयर के 11, नगर पालिका अध्यक्ष के 46 और नगर पंचायत अध्य 3 पदों के साथ ही निगमों में पार्षद के 540, नगर पालिका सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर चुनाव की मतगणना जारी है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें