दीपांशी जोशी बनी, लिटिल चैम्प नृत्य प्रतियोगिता की विनर, जबकि कृतिका बिष्ट ने दूसरा व नित्या अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।

ख़बर शेयर करें

 


हल्दूचौड़।
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित लिटिल चैम्प-2022 नृत्य प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में चार महत्वपूर्ण राउंड थीम बेस थे, जिसमे प्रथम स्थान-दीपांशी जोशी, दूसरा स्थान-कृतिका बिष्ट व तीसरा स्थान- नित्या अग्रवाल को मिला। प्रतियोगिता की निर्णायक-मुस्कान बिष्ट, साक्षी कांडपाल व मानवी बिष्ट थे। उक्त बातें बताते हुए संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को बाहर लाना था।
इस दौरान योगेश बुधलाकोटी, दीप्ति जोशी, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, कौस्तुभ चंदोला, हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, पवन पाठक, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, राहुल बिष्ट, पारस काण्डपाल, गंगा राणा, राजेन्द्र प्रसाद, सोनी मिश्रा, प्रिया रंधावा व डिम्पल ऐठानी उपस्तिथ थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad