सारथी सहयोग समिति के रंगोत्सव में मची धूम, वृन्दा ग्रुप होली गायन में प्रथम रही

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी।
आज शनिवार को सारथी सहयोग समिति के द्वारा रुद्राक्ष बैंकट हॉल हल्द्वानी में रंगोत्सव (सीजन-7), होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया।
इस दौरान होली गायन प्रतियोगिता, नृत्य व फूलों की होली का अद्वितीय आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर निगम मेयर गजराज सिंह बिष्ट व विशिष्ट अतिथि पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने विजेताओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति अपनी विविधता और समृद्ध परंपराओं के कारण विश्वभर में विशिष्ट है। इस कार्यक्रम में प्रस्तुत गीतों और नृत्यों ने हमारी सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि “रंगोत्सव” में लोग एक-दूसरे को रंग से रंगकर मन की दूरियों को मिटाकर एक-दुसरे के नजदीक आते है। यह उत्सव जीवन में नया रंग लाने का उत्सव है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बैशाली में ए डी एम वरुण पाण्डेय को सप्रेम भेंट की गयी " जय माँ बगलामुखी " पुस्तक

होली गायन प्रतियोगिता में प्रथम- वृन्दा ग्रुप , दूसरा-प्रगति ग्रुप, तीसरा- मधुबन ग्रुप व प्रोत्साहन पुरुस्कार- सखी सहेली ग्रुप व पर्वतीय सांस्कृतिक कला मंच ने प्राप्त किया।
निर्णायक- शर्मिष्ठा बिष्ट, लता कुंजवाल व डॉo गुंजन जोशी थी।
संचालन-रिम्पी बिष्ट ने किया।
कार्यक्रम में विवेक बावरा टीम द्वारा फूलों की होली ने सभी का मनमोह लिया।
समिति अध्यक्ष नीतू रौतेला ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लीला मनराल, दया बिनवाल, भावना आर्या, शिखा, उर्मिला परिहार, मीनाक्षी पांडे, अलका सिंह, मोहिनी पालीवाल, हेमलता भट्ट, कविता पंत, रेखा नेगी, रीता पांडे, ललित पाठक, ममता जोशी, मीनू जोशी, तारा बिष्ट व अनिता कडायत सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे

Ad