निरंजनी अखाड़े के दिगम्बर चेतन गिरी महाराज पहुँचे माँ अवंतिका मंदिर, लालकुआँ

ख़बर शेयर करें

निरंजनी अखाड़े के दिगम्बर चेतन गिरी महाराज पहुँचे माँ अवंतिका मंदिर, लालकुआँ

 पौराणिक शक्ति स्थल में साधना व आध्यात्मिक शांति का अनुभव

 

लालकुआँ। भारत की तीर्थ यात्राओं के विशेष भ्रमण पर निकले निरंजनी अखाड़े के दिगम्बर चेतन गिरी महाराज आज माँ अवंतिका मंदिर, लालकुआँ पहुँचे। उनके आगमन पर मंदिर प्रांगण में भक्तों और समिति पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पूरन सिंह रजवार, आचार्य चंद्रशेखर जोशी, महामंत्री भुवन पाण्डे तथा वरिष्ठ समाजसेवी गंगा पाठक रघुबीर रजवार रोहित नयाल ने महाराज का पारंपरिक रूप से अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में विचार गोष्ठी आयोजित

माँ अवंतिका की पावन धरा पर पहुँचकर दिगम्बर चेतन गिरी महाराज ने इसे एक प्राचीन पौराणिक शक्ति स्थल बताया। उन्होंने कहा कि “मां अवंतिका कुंज दिव्य ऊर्जा से परिपूर्ण स्थल है। यहां पहुँचकर मुझे असीम शांति और आध्यात्मिक सुख की प्राप्ति हुई। यह स्थान साधना के लिए अत्यंत उपयुक्त और शक्तिमय है।”मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिया और क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर हल्द्वानी मीडिया सेंटर में विचार गोष्ठी आयोजित

माँ अवंतिका मंदिर में उनके आगमन से क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।