हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ दौलिया में छात्रा समिति का चुनाव किया गया।
इस दौरान छात्रा अध्यक्ष बनी दीक्षा खोलिया।
जबकि सचिव-पलक खोलिया व उपसचिव-मनसा नैनवाल बने। यहां हुए सदन चुनाव में रानी लक्ष्मी बाई सदन में चेतना भट्ट, महादेवी वर्मा सदन में संगीता दानू, सरोजनी नायडू सदन में कशिश आर्या, कल्पना चावला सदन में अनुष्का दानू बने तथा अनुशासन समिति अध्यक्ष-तानिया पंत, स्वच्छता समिति अध्यक्ष-प्रियंका गैडा, सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष-मनसा नैनवाल, विज्ञान समिति अध्यक्ष-प्राची बनोला, पुस्तकालय समिति अध्यक्ष-कशिश आर्या, मध्याहन समिति अध्यक्ष-दीपांशी पांडे बने।
सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ भारती नारायण भट्ट द्वारा शपथ दिलाई गई।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें