डॉली अग्रवाल को संगठन मंत्री बनाया गया

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़।
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति द्वारा संस्था की सीनियर सदस्य डॉली अग्रवाल को सर्वसम्मति से संस्था का संगठन मंत्री बनाया गया।

कल रविवार को विजडम वर्कशॉप हल्दूचौड़ में संस्था की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने की, जिसका संचालन संस्था सचिव सुमित बिष्ट ने किया
इस दौरान संस्थापक व अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने कहा कि संस्था समाज के सांस्कृतिक व सामाजिक विकास के लिए समाज के हितार्थ निरंतर कार्य कर रही है, जिससे समाज मे जनजागृति आ रही है। उन्होंने कहा कि समाज के निर्बल वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाने के किये विभिन्न अभियान चलाए जाते है, जिसमे संस्था के सदस्य परिश्रम व लग्न के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते है, समय समय पर उनको प्रोत्साहित कर उनकी पद्दोन्नति की जाती है।
उन्होंने बताया कि संस्था की सीनियर सदस्य डॉली अग्रवाल को उनकी निष्ठा, समर्पण व परिश्रम को देखते हुए सभी सदस्यों की सहमति से संगठन मंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पंखुड़ियाँ के हल्द्वानी ऑडिशन में 70 प्रतिभागियों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया

इस अवसर पर डॉली अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस पद की गरिमा व सम्मान को बनाये रखेंगी, तथा पूरी प्रतिबद्धता से संस्था के लिए कार्य करेंगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका गोस्वामी, मनीष गोस्वामी, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज गोस्वामी, मेघा त्रिपाठी उपस्तिथ थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad