पूर्व सैनिक पीताम्बर दत्त पंतोला का सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कल 21 दिन बाद हुआ निधन। क्षेत्र में शोक की लहर।

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
दुम्काबंगर बच्चीधर्मा, नया बाजार स्तिथ देवगुरु बर्तन भंडार के स्वामी पीताम्बर दत्त पंतोला का लंबे इलाज के बाद बरेली के राममूर्ति अस्पताल में निधन हो गया।
वह अपने पीछे अपनी पत्नी व 3 पुत्रो सहित भरापूरा परिवार छोड़ कर चले गए।
70 वर्षीय स्वo पीतांबर दत्त समाजसेवी व मिलनसार व्यक्ति थे, हर किसी के सुख दुःख में काम आने वाले व्यक्ति थे। उनके निधन पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति सदस्यों ने दुःख प्रकट करते हुए समाज मे अपूरणीय क्षति बताया, और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बढ़ाया।
कल चित्रशिला घाट रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार (तिरंगे में लिपटाकर शव यात्रा निकालकर) पूरे सम्मान के साथ किया गया।
उनके निधन पर क्षेत्रीय विद्यायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विद्यायक नवीन दुम्का, भाजपा नेता दीप कोश्यारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व चेयरमेन रामबाबू मिश्रा, हरेंद्र सिंह बोरा, जिला पंचायत निवर्तमान सदस्य कमलेश चंदोला, ग्राम प्रधान रुक्मणि नेगी, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि योगेश जोशी, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष खीमा सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष चंदू खोलिया, पूर्व प्रधान बीड़ी खोलिया, पूर्व बीडीसी मेम्बर भास्कर भट्ट, व्यापारी नेता महेश जोशी, प्रमुख व्यवसायी गोपाल भट्ट, भगवंत बोरा, डॉ गुड्डू रूवाली, दुर्गा दत्त जोशी, रवि जोशी, गणेश जोशी, समाजसेवी पंकज गोस्वामी, ललित मोहन तिवारी, दीपक तिवारी सहित तमाम लोगो ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।

Ad