जनपद नैनीताल के ओखलकाण्डा क्षेत्र के कौन्ता तोक म्युडी गांव के आसपास जंगली जानवर व बाघ के आतंक से लोग बेहद परेशान हैं बिगत सप्ताह से जंगली जानवरों के आंतक ने लोगों की नीद हराम करके रख दी है यहाँ अनेकों मवेशियों को बाघ ने निवाला बनाया जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह बिष्ट ग्राम प्रधान नन्दी देवी पूर्व प्रधान अंजू देवी ग्रामीण लाल सिंह बिष्ट इन्द्र सिंह देव सिंह त्रिलोक सिंह आदि ने बताया समूचे क्षेंत्र व आसपास इन दिनों जंगली जानवरों का बहुत आंतक चल रहा है
गांव में बंदरों का इतना खौफ है कि कोई भी घर के आंगन में अपने बच्चों को खाना खिलाने में घबराते है। वहीं जंगली जानवर किसानों की फसल को भी तहस-नहस कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ व बन्दरों सहित तमाम अन्य जंगली जानवरों के आंतक से लोग तंग आ चुके है
बाघ व जंगली जानवरों के आंतक से त्रस्त ग्रामीणों ने इनसे निजात दिलानें की मांग की है ग्रामीणों का कहना है कि बाघ के आंतक के चलते लोग इधर उधर व मजदूरी को आवाजाही करने में भी भयग्रस्त है पशुचारे के अभाव में मवेशी बदहाल है



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें