महिला रामलीला का कल 2 अप्रैल से भव्य शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट
शुक्रवार को पुनर्नवा महिला समिति द्वारा एक प्रेस वार्ता रखी गयी, जिसमें समिति ने बताया, कि 2 अप्रैल, रविवार से 11 अप्रैल तक शाम 5 बजे से 8 बजे तक पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में समिति द्वारा महिला रामलीला का मंचन किया जा रहा है, जिसमे सभी पात्रों की भूमिका महिलाओं द्वारा निभाई जायेगी, समिति ने शहर के सभी लोगों से आने व सहयोग की अपील की है।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष लता बोरा ने बताया कि महिला रामलीला का विचार ही अपने आप मे एक ऐतिहासिक है, जिसमे युवतियों व महिलाओं ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से अकल्पनीय बना दिया है। उन्होंने बताया कि श्रीराम के आदर्शों व मर्यादा में चलने की प्रेरणा को आमजनमानस के साथ ही महिलाओं को उनके आत्मविश्वास व छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस अभिनव प्रयोग के उत्साहवर्धन के लिए सभी लोगो का आना जरूरी है।
समिति सचिव शांति जीना ने बताया कि महिला रामलीला मंचन का हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्रों में हर व्यक्ति बेसब्री से इंतजार कर रहे है। उन्होंने बताया कि रोमांच व उत्साह के साथ रामलीला मंचन के लिए सभी पात्र भी उत्सुक है। उन्होंने बताया कि सभी पात्र प्रथम बार इस तरह की भूमिका करेंगे तो उनको हर व्यक्ति ने वहां आकर प्रोत्साहित कर चाहिए। उन्होंने बताया कि मंचन के लिए तालीम पूर्ण हो गयी है, जबकि सभी पात्र भूमिका के लिए पूर्ण तैयार है।
इस दौरान समिति अध्यक्ष लता बोरा, उपाध्यक्ष यशोदा रावत, सचिव शान्ति जीना, प्रचार सचिव कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, मन्जू बनकोटी, निर्मला बहुगुणा, कुसुम खोरा, जया बिष्ट, अंजना बोरा, पेगा ब्रजवासी, तुलसी रावत भगवती बिष्ट उपस्थित रहें।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad