आज ही पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी को दी श्रद्धांजली

ख़बर शेयर करें

 

रिपोर्टर: कैलाश पुजारी
स्थान:द्वाराहाट
:आज कांग्रेस पार्टी जिला संगठन अध्यक्ष रानीखेत नारायण रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली अर्पित की। आपको बता दे कि के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हें याद किया जा रहा है। 21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम धमाके में भारत रत्न राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। उनके जन्म के तीन साल बाद देश आजाद हुआ था। बड़े होने के बाद राजीव गांधी ने न केवल जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी की राजनीतिक विरासत को संभाला, बल्कि देश को तकनीक व वैश्विक बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। उनका बचपन, शिक्षा, राजनीतिक जीवन और लव लाइफ सब को ही बहुत दिलचस्प किस्से कहानियों से परिपूर्ण है। देश के एक बड़े राजनीतिक और दमदार परिवार में जन्म के साथ ही राजीव पर काफी जिम्मेदारियां आ गई थीं। उन्होंने इन जिम्मेदारियों को निभाया लेकिन अंत में उनकी हत्या कर दी गई। भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर नारायण रावत ने संबोधित करते हुवे कहा की देश में कृषि क्रांति, कंप्यूटर और साइंस के क्षेत्र में विकास कर अमित छाप छोड़ी और महान योगदान दिया। ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने संबोधित करते हुवे राजीव गांधी के देश के लिए योगदान को याद किया और श्रद्धांजली अर्पित की। आज के इस कार्यक्रम में दीपक कांडपाल, निर्मल मठपाल,सतीश उपाध्याय,देवी दत्त बुधानी, नवीन जोशी, पूरन जोशी, पूरन आगरी,नवीन बिष्ट,ललित कुमार, राम सिंह, हिमांशु भंडारी, पंकज बजेठा जी आदि उपस्थित थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad