सेंचुरी मिल के एच आर हैड ए० पी० पांडे ने समस्त क्षेत्रवासियों मिल कर्मियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल मंगलमय जीवन की कामना की

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ/सेंचुरी मिल के एच आर हैड ए० पी० पांडे ने समस्त क्षेत्रवासियों मिल कर्मियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के उज्जवल मंगलमय जीवन की कामना की

उन्होंने कहा होली भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख एवं महत्वपूर्ण पर्व है जो खुशी, आनंद, प्रेम और एकता व भाईचारे का प्रतीक है। इसे पूरे उत्साह के साथ मनाकर सामाजिक बन्धनों को मजबूत दिशा देनी चाहिए ।
श्री पाण्डे ने कहा हमें यह भी याद रखना चाहिए कि होली एक आपसी समझ, समरसता और समानता का प्रतीक है। उन्होंने कहा हमें खासतौर से बच्चों को इस महत्वपूर्ण पर्व के तत्वों के साथ परिचित करना चाहिए और उन्हें शिक्षा देनी चाहिए कि होली को सम्पूर्ण आनंद और संतुष्टि के साथ मर्यादित रूप से मनाएं और दुसरों के साथ प्यार और सम्मान का आदान-प्रदान करें

यह भी पढ़ें 👉  यामिनी जोशी को पहाड़ी ऑर्गेनिक पिठ्या के लिए मिलेंगे 75 हजार

श्री पाण्डे ने कहा कि भारतीय त्योहारों की परम्परा में होली का बहुत ही महत्व है। होली हमारे देश के प्रमुख व महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। होली को फाल्गुन ’या वसंत ऋतु के आगमन के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है । यह त्योहार सर्दियों के मौसम के अंत का भी प्रतीक है। भांति भांति के रंग, पानी के फुहारे, और गुब्बारों के संग इस दिन को और उत्साह पूर्ण कर देता है। होली एक सौहार्दपूर्ण त्यौहार है, जिसमें लोग वर्षों पुरानी दुश्मनी, लड़ाई, झगड़ा भुलाकर एक दूसरे से गले मिल जाते हैं, इसीलिए इस त्यौहार को दोस्ती का भी प्रतीक माना गया है। इस दिन समाज में कोई ऊंच-नीच नहीं देखता। सभी लोग एक दूसरे को गले लगा कर होली का त्यौहार मनाते हैं। इससे समाज में ऊंच-नीच की भावना समाप्त होती है इसलिए यह त्यौहार सामाजिक महत्व भी रखता है। इस दिन सभी लोग आपस के गिले शिकवे मिटा कर मिलते है और सभी को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते है। होली के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी इसलिए लोगों को इस त्यौहार से शिक्षा मिलती है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों ना हो, हमेशा अच्छाई की जीत होती है इसलिए जीवन में हमेशा अच्छे रास्ते को ही अपनाए।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad