मलेशिया में एच० आर० प्रोफेशनल आफ दि ईअर अवार्ड गोल्डन ग्लोब टाइगर्स ” से सम्मानित किये गये सेंचुरी मिल के एच० आर० हैड अरुण प्रकाश पाण्डे बधाइयों का ताता

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं /सहज कर्मयोग के धनी,कर्म जगत में अपनी नीति निपुर्णता के लिए ख्याती प्राप्त सेंचुरी मिल के एच० आर० एण्ड आई० आर० हैड अरुण प्रकाश पाण्डे को
मलेशिया में एच० आर० प्रोफेशनल आफ दि ईअर अवार्ड गोल्डन ग्लोब टाइगर्स ” से सम्मानित किया गया
उन्हें यह अतुलनीय सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा व कार्य कुशलता में निपुर्णता,एंव लोक कल्याणकारी कर्मों के प्रति सजगता व उद्योग जगत में अभूतपूर्व कार्य करने की अदितीय दक्षता,व योग्यता के लिए दिया गया है,।
यहाँ यह बताते चलें सेंचुरी मिल के एच० आर० हैड श्री अरुण प्रकाश पाण्डे कर्म जगत में कुशाग्र इन्सान के अलावा मानवीय गुणों की अद्भूत मिशाल है,उनका विनम्र,मधुर व्यवहार अतुलनीय है।वे अपने कर्तव्य के कुरुक्षेत्र के कार्य कुशाग्रता के धनी ही नही, बल्कि लोक व्यवहार व जनहित के प्रति भी बेहद सजग इंसान है।

सेंचुरी श्रमिक कल्याण संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार त्यागी, मंत्री सत्येन्द्र सिंह,उपाध्यक्ष केशर सिंह बगड़वाल बृजेश यादव,कोषाध्यक्ष संजय कुमार सक्सेना,संयुक्त मंत्री सतीश चन्द्र जोशी,अशोक पाठक,खीम सिंह क्वीरा, सोहन लाल, सुरेश प्रसाद,अजय भट्ट, सर्वेश तिवारी,सतीश काण्डपाल,समीर अली दिवाकर सिंह आदि ने शुभ कामनाएं देते हुए   कहा कि यह संस्थान के लिए बहुत गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें 👉  9 जुलाई की अखिल भारतीय आम हड़ताल में यूनियनों एवं जन संगठनों द्वारा हड़ताल और संयुक्त प्रदर्शन की घोषणा

उन्हें यह सम्मान प्राप्त होने पर मिल के तमाम  कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है/

Ad