हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट।
जय शारदा जन कल्याण समिति सेवालय व कुमाऊँ डिफ एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस और अंतर्राष्ट्रीय बधिरजन सप्ताह के अवसर पर मूक बधिरों को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम छांव का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रातः 11 बजे मिनी स्टेडियम हल्द्वानी से एक जनजागरूकता रैली(मिनी स्टेडियम से दुर्गा सिटी सेंटर से होते हुए रुद्राक्ष बैंकट हॉल तक पहुंची)। रैली में 180 बच्चों ने प्रतिभाग किया, साथ ही चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल व बीएलएम एकेडमी स्कूल के एनसीसी कैडेट ने विशेष सहयोग दिया
इधर दोपहर भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम छांव में मूक बधिर व दिव्यांगजनों ने अपना उत्क्रष्ट प्रदर्शन कर सभी को अचंभित किया।
यहां मूक बधिरों ने नृत्य नाटिका, नृत्य व एक्टिंग से सभी को यह अहसास कराया की हम किसी से कम नही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकरी, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी गुंजन तिवारी व पूर्व वन रेंजर मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि दिव्यांगजनो को सहानुभूति नही अपनापन, प्रशिक्षण, सम्मान, विश्वास व बराबरी का दर्जा देना होगा तभी समाज मे संतुलन बना रहेगा।
यहां कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की कई प्रेरणादायक कहानी और कार्यक्रम ने शमा बाँध दिया।
कार्यक्रम में दिव्यांग ब्रांड एम्बेसडर जीवन जोशी, पर्वतरोही अमीषा चौहान को सम्मानित किया गया।
ट्रांसलेटर भूमि शर्मा के सहयोग से मुक्त बधिरों ने अपनी कठिनाइयो को सभी के साथ साझा किया, जिससे सभी की ऑंखें नम हो गयी।
यहां सिंगर व परफॉर्मर निर्मल जोशी ने अपनी देशभक्ति गीतों से चार चांद लगाए।
सचिव रोहित जोशी ने बताया कि समाज में चेतना के स्तर पर जागरूकता बने, लोग दिव्यांग बच्चों को प्रेम और सहयोग दे इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम रखा गया था, जिसमे क्षेत्र की दर्जनों संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया।
संचालन- रिम्पी बिष्ट द्वारा किया गया।
इस दौरान संस्थाध्यक्ष नीमा बिष्ट , सचिव रोहित जोशी,दीपक, अंकित, समीर,सुरेंद्र, हेमंत, सुखराम, पवन, पीयूष, गीता, गायत्री,मनीष, लक्ष्मण, विपुल,योगिता, निर्मल जोशी,भावना जोशी, दीपा पुनेरा, मीनाक्षी पाण्डेय,प्रियांशी, गीता कार्की, यामिनी बिष्ट, शांति जीना, लता बोरा, कल्पना रावत, विद्या महतोलिया, गिरीश खाती, सरिता अग्रवाल, हेमा मेलकानी, दीप्ति चुफाल, मंजू शाह, डॉ गुंजन जोशी, चम्पा पंत त्रिपाठी, सुनील, शीतल बिष्ट आदि शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें