आस्था की विजय का प्रतीक है होली

ख़बर शेयर करें

 

होलिका उत्सव से जुड़ी परम्परा आदिकाल से प्रेम की अलौकिक सौगात बनकर आज भी हमारी जीवनधारा को उमंगितव उत्साहित तो करती ही है, साथ ही सत्य की महाविजय की परम सत्य का भी पूर्णता से अहसास कराती है। बेशक आज भौतिकवाद की चकाचौंध ने मानव की जीवनशैली ही बदल डाली है। प्रतिपल बढ़ती महत्वाकांक्षाओं ने उसका अमन-चैन छीन लिया है। कदम-कदम पर बदलती जीवन धारा में हालांकि तमाम प्रयोजनों में बदलाव आ रहा है फिर भी होलिका उत्सव से जुड़ी परम्परा अपने अस्तित्व को कायम रखने में सफल है। अल्प समय में ही सही, फिर भी यह पर्व प्रेम का पवित्र स्मरण करवाता है।

विभिन्न रंगों में प्रेम का रंग ही झलकता है। प्रेम के रंगों से जुड़े पावन पर्व होली के सम्बन्ध में अनेकें कथायें मिलती हैं। होली के गीतों में भी गाथाओं व कथाओं का सार प्रकट होती है। इस विषय में एक सार यह भी आता है कि राक्षस राज हिरण्यकश्यप घोर नास्तिक प्रकृति का था। प्रकृति के भीतर वह केवल अपनी ही सत्ता मानता था। ऐसे मस्तिष्क दैत्य के घर में भक्त प्रह्लाद ने जन्म लिया। बाल्यकाल से ही नारायण की भक्ति ने प्रह्लाद को ईश्वर के प्रति अखण्ड आस्था के धाम में स्थापित कर दिया। उसके पिता ने उसकी हरि भक्ति का घोर विरोध कर उसे भांति-भांति से प्रताड़ित करना आरंभ किया। सत्य व असत्य के इस संग्राम में धर्म का पक्ष लेकर भक्त प्रह्लाद ने अपने पिता के अत्याचारों का घोर विरोध किया, क्योंकि वे जानते थे धर्म ही जीवन का सार है। धर्म के बिना कुछ भी नहीं है। धर्म ही प्रेम का रंग है। अत्याचार व नास्तिकता का भंवर भयानक दुःखों को देने वाला है। लेकिन हिरण्यकश्यप की अहंकारिता ने सत्य का सदैव विरोध किया। भक्त प्रह्लाद को कठोर यातनाएं मिली, लेकिन सत्य अटल है तो प्रह्लाद भी अटल है। अत्याचार की पराकाष्ठा यहां तक जा गुजरी की होलिका की गोद में रखकर उन्हें जिन्दा जलाने की कोशिश की गई। अग्नि की ज्वालाओं ने होलिका को जलाकर खाक कर दिया। हरि के प्रति समर्पण व प्रेम ने प्रहलाद को बचा लिया। अग्नि स्नान में होलिका जलकर राख हो गयी और धर्म तपकर सोना हो गया

यह भी पढ़ें 👉  महाकवि कालिदास की आराध्या

धर्म व अधर्म के घोर द्वंद्व पर सत्य व असत्य के महाभयानक संग्राम में होली का पर्व आज भी परम प्रेरणादायक है जो हमें यह संदेश देता है कि जीवन में सदैव सत्य का आचरण करना चाहिए। सत्य ही जीवन का सार है, आधार है

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad