होली मिलन समारोह में होली गायक आचार्य विवेक शर्मा व प्रभाकर जोशी ने बांधा समा

ख़बर शेयर करें

 

श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड हल्द्वानी में सामाजिक समरसता की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में होली गायक आचार्य विवेक शर्मा व प्रभाकर जोशी ने समां बांध दिया ।आज बृज में होली रे रसिया आदि गीतों में सभी ने जमकर ठुमके लगाए। होली मिलन समारोह के आयोजक प्राचार्य डा नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि प्रति वर्ष सामाजिक समरसता की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ।

होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री सुरेश भट्ट आनन्द दरम्वाल चन्द्र शेखर भट्ट जिला प्रचारक कमल ज़ी कैलाश जोशी भाजपा नेता मोहन पाठक पार्षद राजू नेगी छात्र संघ अध्यक्ष अनुराग जोशी गोपाल भट्ट शास्त्री डा चन्द्र बल्लभ बेलवाल कमलेश जोशी चौधरी समर पाल सिंह चन्द्रशेखर थुवाल डा नवीन चन्द्र बेलवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसिद्ध होली गायक आचार्य विवेक शर्मा को सम्मानित किया गया

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad