हल्दूचौड/ लालकुआं- रिम्पी बिष्ट। शुक्रवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति सभागार हल्दूचौड़ में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सुखदेव सिंह पाशा और प्रदेश कांग्रेस की ओर से संदीप सहगल जी ने हल्दूचौड़ ब्लॉक तथा गौलापार चोरगलिया ब्लॉक कॉंग्रेस की हल्द्वानी विकासखंड की बैठक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश दुम्का तथा ब्लॉक अध्यक्ष गौलापार हेमंत बगड़वाल की संयुक्त अध्यक्षता हुई। जहां कांग्रेस के नए नैनीताल जिलाध्यक्ष के चयन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राय शुमारी की गई।
जिसमें गोलापार तथा हल्दूचौड ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने प्रतिभाग किया।
यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सहित क्षेत्र के कई कांग्रेस से जुड़े हुए पूर्व प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित बूथकमेटी के अध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी सुखदेव पाशा ने बताया कि जो भी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के लिए दावेदार प्रत्याशी हैं, कल केवल उनके साथ बैठक होगी और बाद में कांग्रेस हाई कमान की संस्तुति के बाद इस वक्त इस पद के लिए फैसला निर्णय लिया जाएगा ।।
अंत मे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैलाश दुम्का ने आए हुए सभी सम्मानित पदाधिकारी का और कांग्रेस जनों का हार्दिक आभार प्रकट किया
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें