आनंदा अकादमी में श्री आनंद आश्रम ने जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया।

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट
संस्था श्री आनंद आश्रम की संस्थापिका कनक चन्द के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए संस्था की टीम द्वारा आनंदा अकादमी डहरिया हल्द्वानी में जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया। कनक चंद ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति उनके उत्तरदायितों और कर्त्तव्यों को बताना, उन्हें इसके लिए जागरूक कर प्रेरित करना और अपने बड़ों के मान सम्मान को बनाये रखने तथा दादा दादी को घर पर सभी सुख सुविधाएं देने हेतु छोटी छोटी टिप्स देना था। छोटे से प्रयासों से हम अपने दादा दादी, नाना नानी, माता पिता को किस तरह खुश रख सकते हैं यह कुशलता विकसित करना इस जागरुकता अभियान का मुख्य लक्ष्य रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह बिष्ट जी (मैनेजिंग डायरेक्टर आनंदा अकादमी ) थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य माया बिष्ट ने की। बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। मुख्य वक्ता के रूप में चंपा कोठारी, कुमुद पांडेय, नीरज पांडेय जी, सुंदर लाल मदन, योगिता बनोला, गौरव गुप्ता ने अपने अनुभव और विचार बच्चों के सामने रखे।
मुख्य अतिथि महोदय ने संस्था श्री आनंद आश्रम के कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की और भविष्य में जागरूकता अभियान के कार्यक्रम के लिए संस्था को शुभकामनाएं प्रेक्षित की। प्रधानाचार्या ने कार्यक्रम को विशेष बताया और बच्चों से अपने बड़े-बुजुर्गों की सेवा करने का संकल्प कराया और संस्था को ऐसे आदर्श कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया। अंत में कार्यक्रम के मंच संचालक और जागरूकता समिति के अध्यक्ष रोहित जोशी ने विद्यालय टीचर्स,स्टाफ और उपस्थित सभी बच्चों को संस्था की तरफ से धन्यवाद प्रेक्षित किया। सभी बच्चों ने कार्यक्रम में काफी एन्जॉय किया और काफी कुछ सीखा।
संस्था की संस्थापक अध्यक्ष कनक चंद द्वारा विद्यालय के 25 मेधावी बच्चों को अलग अलग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गोल्ड और सिल्वर मेडल से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में दीक्षा बिष्ट जी, कु. भावना बिष्ट, पूजा बोहरा जी, सत्य उपाध्याय, सुनीता भाकुनी जी सहित तमाम लोग
उपस्थित थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad