इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तराखंड प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा आयुषी भट्ट के घर शुभकामनाएं देने वालों का लगा तांता

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआं। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में लालकुआं प्रेस क्लब अध्यक्ष बीसी भट्ट एवं गीता भट्ट की पुत्री आयुषी भट्ट द्वारा प्रदेश में 95 % अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश में आठवीं रैंक हासिल करने पर आयुषी को शुभकामनाएं देने वालों की भारी भीड़ लग रही है, उनके आवास में पहुंचने वालों का भारी संख्या में दूसरे दिन भी तांता लगा रहा, क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने आयुषी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

यह भी पढ़ें 👉  भव्य कलश यात्रा के साथ हल्द्वानी में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कथाव्यास बोले भगवान की भक्ति ही मुक्ति का मार्ग

आयुषी को शुभकामनाएं देने वालों में प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य दुर्गा दत्त त्रिपाठी, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, रविशंकर तिवारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष बीना जोशी, यमुना नैनवाल, रमा कफल्टिया, व्यापारी नेता भुवन पांडे, वरिष्ठ समाजसेवी भोला दत्त कफल्टिया, डॉ राजेंद्र पाल, उप राजस्व निरीक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, भास्कर मिश्रा, पंकज कोहली और व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश चौधरी समेत भारी संख्या में लोगों ने शुभकामनाएं दी। विदित रहे कि आयुषी ने 500 में से 475 अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, आयुषी ने अंग्रेजी में 96, इतिहास में 92, भूगोल में 98, राजनीतिक शास्त्र में 93 और हिंदी में 96 अंक प्राप्त किए हैं। आयुषी अग्रिम पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से करने की इच्छुक है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने सपरिवार किए प्रभु श्रीरामलला के दिव्य दर्शन, देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की मांगी मन्नत

 

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad