सूपी भगवानपुर के शिवालय में मची श्री शिव महापुराण कथा की धूम, श्रद्धा का उमड़ा शैलाब, हर हर महादेव से गूंजायमान हुई गाँव की गलियां

ख़बर शेयर करें

 

मोटाहल्दू क्षेंत्र के सूपी भगवानपुर पदमपुर देवलिया क्षेंत्र के शिव मन्दिर में श्री शिव महापुराण कथा की धूम मची हुई है, श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ से यहाँ का आध्यात्मिक वातावरण उल्लास व उमंग की छटाओं से निखरा हुआ है कथा को लेकर समूचें क्षेत्र में विशेष उत्साह है प्रतिदिन अत्यधिक संख्या में भक्तजन यहाँ पहुंचकर श्री शिव महापुराण कथा श्रवण का आनन्द ले रहे है यहाँ कथा का वाचन प्रसिद्ध विद्वान प० नवीन उपाध्याय जी द्वारा किया जा रहा है
सोमवार को छठे दिन की कथा में श्री उपाध्याय ने शिव व पार्वती के विवाह की सुन्दर गाथा का वर्णन अपनी सुधामय वाणी की धार से करके भक्तों को भाव विभोर कर दिया शिव विवाह की सुन्दर झांकी भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रही
शिव पार्वती के विवाह की सुन्दर कथा के साथ – साथ कथावाचक व्यास प० उपाध्याय ने श्रद्वालुओं के अपार जन समूह को सर्वेश्वर शिव व उनकी भांति भांति की लीलाओं का वर्णन करके भक्तजनों को आनन्द विभोर कर आज छठें दिन की कथा को यादगार बना दिया उन्होंने कहा जब तक हमारे मन में दैत्यरुपी लोभ ब्याप्त है।तब तक हम शिव को नही पा सकते है।निर्मल हृदय में ही प्रभु का वास है।उन्होने कहा शिव भक्ति से बढ़कर कुछ भी नही है।क्योकिं शिव ही सर्वेश्वर है। उन्होनें कहा शिव पुराण सुननें से ही मनुष्य जीवन धन्य होता है।
शिवपुराण में शिव के कल्याणकारी स्वरूप का तात्त्विक विवेचन, रहस्य, महिमा और उपासना का विस्तृत वर्णन है। इसमें इन्हें पंचदेवों में प्रधान अनादि सिद्ध परमेश्वर के रूप में पूजा गया है।
शिव – जो स्वयंभू हैं, शाश्वत हैं, सर्वोच्च सत्ता है, विश्व चेतना हैं और ब्रह्माण्डीय अस्तित्व के आधार हैं। उनकी शरणागत होनें से मनुष्य अभय होकर परम आनन्द को प्राप्त होता है।
उन्होंनें कहा शिव कल्याण के देवता है।इनकी पावन कथायें जीवन को धन्य करती है।इस अवसर पर यजमान श्रीमती एवं श्री मुरलीधर भट्ट श्रीमती एवं श्री दिनेश चन्द्र जोशी उनके तमाम परिवारीजन सहित मंहत गौरव पाण्डे कुलदीप उपाध्याय कमलेश पाण्डे हेम पाण्डे विजय कुमार हेम चन्द्र पाठक कमला राना बिष्ट सहित सैकड़ों भक्तजन उपस्थित थे

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad