चौखुटिया/विकासखंड चौखुटिया के तड़ागताल जैसे सुदूरवर्ती गांवों में संचार क्रांति के इस डिजिटल युग में सुविधा नहीं मिल पाना एक सोचनीय विषय था जिसके लिए उस क्षेत्र की तडाक संघर्ष समिति के सभी सदस्य,संपूर्ण जनता, एवं जनप्रतिनिधियों ने अप्रैल-मई की चिलचिलाती गर्मी में एक लंबा आंदोलन किया।
जनता जनार्दन के दुख और सुख में भागीदार बनने का जो संकल्प पिछले विधानसभा चुनाव में 48 -द्वाराहाट विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अनिल शाही ने लिया था, आज उन्होंने जियो 4G टावर का उद्घाटन कर तड़ागताल क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया।
उनके इस महत्वपूर्ण एवं मानवीय कार्य मे अल्मोड़ा की जिलाधिकारी सुश्री वंदना सिंह जी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। जियो टावर 4G के उद्धघाटन के मुख्य अतिथि प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, ब्लाक प्रमुख श्रीमती किरण बिष्ट, सदस्य मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह संगेला, महामंत्री मोहन मेहरा, मासी मंडल अध्यक्ष सुभाष बिष्ट, जिओ कंपनी के J P L मनोज अरोड़ा, J PM कमल बिष्ट और जिओ टीम,ग्रामप्रधान पेली नरेंद्र गिरी, ग्रामप्रधान ढनाण रंजीत रावत, ग्रामप्रधान कोटयूड़ा धन सिंह, युवामोर्चा अध्यक्ष उमराव सिंह नेगी, ग्रामप्रधान संगठन अध्यक्ष पवन पांडे, किसान मोर्चा अध्यक्ष उत्तम सिंह पटवाल, बूथ अध्यक्ष मोहन मेहरा,मान सिंह पटवाल,मोहन सिंह कन्याल,धन सिंह पटवाल, देव गिरी, रमेश राम, जसवंत बिष्ट,मनोज कुमार जोशी,खीम सिंह मेहरा,कुलदीप, नवीन, कृष्ण कुमार,
समस्त क्षेत्र तडाक ताल ग्राम वासियों ने अनिल शाही का व जियो कम्पनी का धन्यवाद किया।/// कैलाश पुजारी///



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें