भारतीय कागज उद्योग कर्मचारी महासंघ के 12 वे त्रैवार्षिक अधिवेशन में अमरनाथ मिश्रा को महामन्त्री व गणेश पाठक को कार्य समिति सदस्य बनाया गया

ख़बर शेयर करें

 

भारतीय कागज उद्योग कर्मचारी महासंघ के 12 वे त्रैवार्षिक अधिवेशन में अमरनाथ मिश्रा को महामन्त्री व गणेश पाठक को कार्य समिति सदस्य बनाये जानें पर खुशी का इजहार करते हुए श्रमिक साथियों ने शुभकामनाएं दी उल्लेखनीय है कि बीते माँह 30 व 31 जुलाई 2022 को जेके पेपर मिल जेके पुर रायगड़ा (उड़ीसा) में भारतीय कागज उद्योग कर्मचारी महासंघ का 12 वां त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पी सिंह उपस्थित रहे

महासंघ के इस अधिवेशन में देश के प्रमुख कागज उद्योगों के संगठन प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं नैनीताल के बी एम एस के प्रतिनिधि के रूप में अमरनाथ मिश्रा व गणेश पाठक आदि ने भागीदारी अदा की
सेंचुरी पेपर मिल सीपीपी इंप्लाइज यूनियन (सम्बद्धभारतीय मजदूर संघ) के इन प्रतिनिधियों ने भी अधिवेशन में कागज उद्योग में आने वाली समस्याओं और समाधान के विषय पर विस्तृत चर्चा की
कार्यक्रम में भाग लेकर लौटे अमरनाथ मिश्रा ने बताया महासंघ में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किया गया
1-केंद्र सरकार बंद पड़ी सरकारी तथा प्राइवेट पेपर मिलो को तुरंत चालू कराने पर बल दे
2-केंद्र सरकार द्वारा पेपर वेज बोर्ड का गठन किया जाए तथा पेपर इंडस्ट्रीज का एक अलग मंत्रालय बनाया जाए
3-आय विषमता समाप्त करें
4-कागज बनाने वाले पल्प की एक्साइज ड्यूटी तुरंत हटाई जाए
5-बोनस अधिनियम में संशोधन करते हुए बोनस की पात्रता एवं गणना हेतु वेतन की सीमा तुरंत बढ़ाई जाए
6-कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के गणना फार्मूले में संशोधन कर डी ए से लिंक किया जाए तथा न्यूनतम पेंशन की राशि में बढ़ोतरी की जाए
7-कर्मचारी क्षतिपूर्ति अधिनियम 1923 में संशोधन करते हुए वेतन की सीमा बढ़ाई जाए

यह भी पढ़ें 👉  अनुमति मिलते ही नगर पंचायत लालकुआं करवाएगी 300 से 400 गौवंश के लिए शेड का निर्माण ,क्षेत्र को मिलेगी निराश्रित गौवंश से निजात

उन्होनें बताया अधिवेशन के अंतिम सत्र में भारतीय कागज उद्योग कर्मचारी महासंघ के कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें ओरियंट पेपर मिल अमलाई (मध्य प्रदेश) के प्रवीण कुमार शुक्ला को महासंघ का अध्यक्ष तथा सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं नैनीताल (उत्तराखंड)के अमरनाथ मिश्रा को महामंत्री और गणेश पाठक को कार्यसमिति सदस्य व प्रवीण दुबे को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया
भारतीय कागज उद्योग कर्मचारी महा संघ की नई कार्यकारिणी में सीपीपी इंप्लाइज यूनियन लाल कुआं के अमर नाथ मिश्रा गणेश पाठक एवं प्रवीण दुबे को प्रतिनिधित्व मिलने पर सीपीपी इंप्लाइज यूनियन लाल कुआं के अध्यक्ष श्री अजय सिरोही सोहन प्रसाद संजीव शर्मा रमाकांत राकेश शर्मा दिनेश पांडे आदि सभी सदस्यों में हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad