हल्द्वानी। रिम्पी बिष्ट
डी.पी.एस. हल्द्वानी की कक्षा 6 में अध्ययनरत 11 वर्षीय छात्रा, हल्दूचौड़ निवासी प्रेम शंकर जोशी एवं हेमा जोशी की सुपुत्री इशानी जोशी ने दिल्ली के डॉ. बी. आर. अंबेडकर ऑडिटोरियम, आंध्र भवन में आयोजित ‘गीतांजलि’ राष्ट्रीय उत्सव एवं प्रतियोगिता में भरतनाट्यम में प्रथम पुरस्कार तथा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र प्राप्त कर क्षेत्र, विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता 22-23 नवम्बर 2025 को गीता जयंती के उपलक्ष्य में नृत्यांजलि संस्था द्वारा कला और संस्कृति के हेतु आयोजित की गई थी।
बाल प्रतिभा इशानी ने अपनी भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को अत्यंत प्रभावित किया और सर्वश्रेष्ठ कलाकार के रूप में चयनित हुई।
इशानी ने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में अनेक पुरस्कार और सम्मान प्राप्त किए हैं। वे अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु शुभम खोवल को देती हैं, जिनके मार्गदर्शन में निरंतर कठोर अभ्यास करती रही हैं।
बताते चले इशानी के परिवार का भी समाज में विशेष योगदान है। उनकी माता हेमा जोशी एक समर्पित विद्यालय शिक्षिका हैं, जो संसाधनविहीन ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को शिक्षित कर रही हैं। वहीं, उनके पित प्रेम शंकर जोशी एक उभरते हुए युवा उद्यमी हैं, जो नए विचारों के साथ कारोबार को आगे बढ़ा रहे हैं।
इशानी की उपलब्धि से हल्दूचौड़, हल्द्वानी और डी.पी.एस. विद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है।

इस उपलब्धि पर इशानी को उनके गुरुजन, परिवार, विद्यायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व केबिनेट हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विद्यायक नवीन दुम्का, युवा प्रदेश महामंत्री भाजपा दीप कोश्यारी, चेयरमेन लालकुआं नगर पंचायत सुरेंद्र सिंह लोटनी, कांग्रेसी नेता हरेन्द्र सिंह बोरा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष गोपाल अधिकारी, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्त चिंतामणि पांडे, ग्राम प्रधान रुक्मणि नेगी, शिक्षाविद उमा शंकर जोशी व पूर्व ग्राम प्रधान कैलाश दुम्का ने
उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
