कनक चंद ने संस्था श्री आनंद आश्रम की जागरूकता अभियान उपसमिति”के पदाधिकारीयों को मनोनीत किया

ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी संस्था श्री आंनद आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद द्वारा अपनी नई पहल जन जागृति,जन कल्याण के मिशन के अंतर्गत वर्ष 2022 से 2024 के लिए श्री आनंद आश्रम जागरूकता अभियान की नई टीम का गठन किया गया।

सचिव मनीष चंद के अनुमोदन पर संस्था अध्यक्ष श्रीमती कनक चंद ने रोहित जोशी अध्यक्ष, सुश्री नीरज चिलकोटी और भूपेंद्र सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष, धीरज जोशी और श्रीमती चंपा कोठारी को सचिव, श्रीमती नीना पंत को उपसचिव, श्रीमती दीप्ति मटेला को कोषाध्यक्ष , गौरव गुप्ता को समन्वयक, कुमुद पांडेय को सोशल मीडिया हैड, सुश्री वैशाली चौधरी को ,कु. प्राची मिश्रा , प्रफुल जोशी ,श्री विपिन पांडेय, त्रिवेंद्र जोशी, नीरज पांडेय , सुंदर लाल मदन को सदस्य के रूप में पदों पर मनोनीत किया ।

यह भी पढ़ें 👉  अनुमति मिलते ही नगर पंचायत लालकुआं करवाएगी 300 से 400 गौवंश के लिए शेड का निर्माण ,क्षेत्र को मिलेगी निराश्रित गौवंश से निजात

संस्था श्री आनंद आश्रम की अध्यक्ष/ कार्यक्रम निदेशक और जागरूकता अभियान की मार्गदर्शिका श्रीमती कनक चंद ने मनोनीत सभी पदाधिकारियों को बैज अलंकृत कर पदभार सौपते हुए जागरूकता अभियान के माध्यम से निःशुल्क सेवा प्रदान कर समाज को जागृत करने की शपथ दिलाई। पूरी टीम को नेक कार्य के शुभारंभ हेतु धन्यवाद किया और भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेक्षित की।

यह भी पढ़ें 👉  दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन

कनक चंद द्वारा दिशा निर्देश देते हुए भविष्य में विद्यालयों में होने वाले कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। जागरूकता अभियान की उपसमिति के गठन का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि बच्चों में बचपन से ही नैतिकता के मूल्यों को विकसित करना और माता-पिता व समाज के प्रति उनके उत्तरदायित्व को समझकर उन्हें एक आदर्श व्यक्ति की श्रेणी में खड़ा करना हमारा उद्देश्य है। चूंकि संस्था द्वारा कोरोना से पूर्व में भी यह अभियान चलाया गया जिसे सभी नगरवासियों से काफी सराहना प्राप्त हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी एनसीसी कैडेट के साढ़े सात हजार नये पदों पर होगी भर्ती

इसी को देखते हुए दोहरे उत्साह के साथ संस्था पुनः जागरूकता अभियान के कार्यक्रम को प्रारंभ कर रही है। अंत मे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के संस्थापक टी एस रावत ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
मनोनयन कार्यक्रम में योगिता बनोला,भावना बिष्ट,ममता देवाल,सागर कुमार,याशिका,अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad