लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को दी रक्षा बन्धन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़ ( नैनीताल ),
लालकुआं क्षेत्र के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने रक्षा बन्धन पर्व के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए सभी की सुख-समृद्धि के लिए शुभ कामनाएं व्यक्त की हैं।
डॉ बिष्ट ने रक्षा बन्धन पर्व को भाई-बहन के पवित्र स्नेह बन्धन का सनातन प्रतीक बताते हुए कहा है कि आज के दिन बहनें जहाँ अपने भाइयों की कलाई में राखी के रूप में रक्षा सूत्र बांधकर भाइयों की सुख-समृद्धि, स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की भगवान से कामना करती हैं , वही भाई अपनी बहनों की रक्षा- सुरक्षा व सम्मान का पवित्र संकल्प लेते हैं।
विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि सनातन संस्कृति का यह पावन पर्व सृष्टि की उत्पत्ति काल से ही मनाया जाता रहा है। यह संसार भर में मानव सभ्यता का एक अनूठा व अलौकिक पर्व है। स्वयम देवी-देवताओं द्वारा हर युग में यह पवित्र पर्व महान संकल्प के साथ मनाया जाता रहा है और इस बात के अनेकानेक प्रेरक प्रसंगों से हमारे धर्मग्रन्थ भरे पड़े हैं।
उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतवर्ष के राजा-महाराजा भी बहनों और मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा के साथ ही समाज व राष्ट्र की रक्षा का संकल्प इस रक्षा बन्धन पर लेते थे और हर परिस्थिति में अपने संकल्प को निभा कर सम्पूर्ण मानवीय सभ्यता के समक्ष महान आदर्श प्रस्तुत करते थे। इस तरह रक्षा बन्धन का पर्व नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व राष्ट्रीय गौरव का भी प्रतिनिधित्व करता है।
विधायक डॉ बिष्ट ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा है कि रक्षा बन्धन के इस पर्व को सभी उमंग व उत्साह के साथ – साथ शान्तिपूर्ण तरीके से मनाएं और हमेशा की तरह एक सभ्य व सुसंस्कृत समाज का महान संदेश दुनियां के समक्ष प्रस्तुत करें।

Ad