प्रभु श्री राम के आदर्शो को जीवन में अपनायें: डी आर वर्मा

ख़बर शेयर करें

 

लालकुआँ / श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित प्रभु श्री राम की लीला का आज विराट हवन यज्ञ व भण्डारे के साथ विराम हो गया इस अवसर पर पात्रों व तमाम सहयोगियों को सम्मानित भी किया गया

 

शहर के कोतवाल डी आर वर्मा व एस आई हरेन्द्र नेगी ने सभी को श्री रामलीला मंचन स्थल पर पात्रों की इनाम राशि व सम्मान स्वरूप प्रभु श्री राम की भव्य फोटों भेंट की

 

 

इस अवसर पर उन्होनें कहा श्रीराम विश्व को दिशा देने वाले सनातन पुरूष है। श्री राम की लीला मानवता को मर्यादा का महान् संदेश है। श्री राम ने जीवन को सत्यम्,शिवम्, सुन्दरम् बनानें का सनातन संदेश जगत को दिया है।उन्होनें अपनी लीला में संदेश दिया कि देवत्व से बड़ी देवत्व की साधना है। उन्होंनें कहा श्री राम की लीला उन चरित्रों का हमें स्मरण दिलाती है, जो मानव जीवन के लिए अमूल्य है। उनकी लीला व जन्म का रहस्य नकारात्मक शक्तियों के उन्मूलन के लिए हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  भेरंग पट्टी के इस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने छुड़ाये थे अंग्रेजों के छक्के

 .

ये लीला सत्य के ऊर्जा का उत्सव है।और नैतिकता का महान् संदेश श्रीराम का सार्वकालिक रूप राम को मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में प्रतिष्ठित करता है। राम का आदर्श मानव चेतना का महान् उत्कर्ष है। उनकी लीला के अनेक प्रसंगों में जीवन के मोती छिपे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भेरंग पट्टी के इस महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ने छुड़ाये थे अंग्रेजों के छक्के

इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष बीo सीo भट्ट निदेशक पान सिंह बिष्ट, प्रसिद्ध हारमोनियम वादक श्याम सिह नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चन्द्र सिंह जगदीश अग्रवाल दीवान सिंह बिष्ट रंजीत बोरा सभासद हेमंत पाण्डेय सुरेन्द्र लोटनी बौबी सम्बल अरुण जोशी प्रमांशु श्रीवास्तव भूपेन्द्र सिंह मेहरा सरदार गुरुदीप सिंह, पवन चौहान, राम बाबू मिश्रा, दीप चन्द्र लोहनी, धन सिंह बिष्ट , इन्द्र तुलेड़ा नन्दन राणा , भुवन पाण्डेय, पूरन रजवार, विशाल सैन धन सिंह बिष्ट, दीपू नयाल, पवन दुम्का, डा० आर० के० सेतिया, हेम पाठक, संजय अरोरा, रोहित नयाल, विनोद श्रीवास्तव, मोहित मयान, पंकज बिष्ट कुलदीप जोशी अमन बिष्ट पवन दुम्का, सोनू भटृ, रोहित नयाल,कुन्दन सिंह कनवाल हर्षित कन्याल, दीवान राणा, मोहन राणा, सुरेश बिष्ट, हेमा नयाल, बसंती देवी, गीता रजवार, मुन्नी पाण्डे गीता भटृ, मीना रावत अर्पिता भट्ट खुशी भट्ट रेखा चन्दोला कमला भट्ट मीरा नैनवाल अरूणा चौहान, निशा जोशी, चन्द्रकला खाती, राजलक्ष्मी पण्डित, मुन्नी पाण्डेय, मीनू पाण्डेय नीमा पाण्डेय गीता पाण्डेय दीपा पाण्डेय दीपा पाण्डेय कान्ति देवी , सहित अनेकों मौजूद थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad