आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ अध्यक्ष प्रमोद बमेटा को मातृ शोक, पत्रकारों ने जताया दु:ख

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट।
मंगलवार को पत्रकार प्रमोद बमेटा की माता कलावती देवी उम्र (73) का आकस्मिक निधन हो गया। वह तीन चार दिनों से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उन्हें उपचार के लिए उनके पुत्र प्रमोद बमेटा बरेली ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने पीछे तीन बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। मंगलवार देर शाम उनका रानीबाग चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चिता को अग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र कमल बमेटा ने दी। उनके निधन पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, धर्मानन्द खोलिया, एन यू जे आई के प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवार, कुमाऊ मंडल अध्यक्ष दिनेश जोशी, जिला अध्यक्ष नवीन जोशी, दिलीप सिंह गढ़िया, आदर्श प्रेस क्लब महामंत्री रिम्पी बिष्ट, विक्की पाठक, गौतम भट्ट, भुवन गरवाल, रमेश जोशी, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, भुवन प्रसाद, गगन जोशी, विजय जोशी, जगमोहन खोलिया, ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी , हरेन्द्र असगोला, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, देवभूमि व्यापार मंडल अध्यक्ष खीम सिंह बिष्ट, नंदकिशोर मिश्रा, चंदू खोलिया पूर्व बीडीसी मेंबर भास्कर भट्ट, हेमवती नंदन दुर्गापाल, गिरीश गोस्वामी, पूर्व प्रधान उमेश कबड़वाल, पूर्व प्रधान कैलाश दुम्का, दया बमेटा के अलावा स्थानीय पत्रकारों व जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad