लालकुआँ/ रिम्पी बिष्ट
आज सोमवार को लालकुआं तहसील प्रांगण में नवनियुक्त नोटरी अधिवक्ता गणेश दत्त कांडपाल के कार्यालय का विधिवत उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नोटरी की नियुक्ति से आम जनता को न्यायिक एवं दस्तावेज संबंधी कार्यों में अब स्थानीय स्तर पर ही सुविधा मिल सकेगी।
कार्यक्रम का संचालन- रिम्पी बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विधायक नवीन दुम्का जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, प्रमोद चन्द्र कॉलोनी, राजेन्द्र सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, भैरव दत्त खोलिया, सोनू चंदोला, बहादुर सिंह करायत, गोविंद सिंह राणा, हरेन्द्र सिंह बिष्ट, आन सिंह पवार, विनोद श्रीवास्तव, विनोद शर्मा, दीवान सिंह बोरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें