मौली वार्ष्णेय बनी लिटिल चैम्प नृत्य प्रतियोगिता की विनर, जबकि युक्ति अधिकारी ने दूसरा व प्रियांशी परिहार व तविशा पाहवा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़।
उत्तराखंड की प्रमुख अग्रणी संस्था
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित लिटिल चैम्प-2023 राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में दो दर्जन प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में चार महत्वपूर्ण राउंड थीम बेस थे, जहां पुराने, कुमाऊनी, बॉलीवुड व प्रोप राउंड थे। जिसमे प्रथम स्थान-मौली वार्ष्णेय, दूसरा स्थान-युक्ति अधिकारी व तीसरा स्थान- प्रियांशी परिहार व तविशा पाहवा को मिला। प्रतियोगिता की निर्णायक- नृत्य कोरियोग्राफर आलिया सिद्दकी थे।
उक्त बातें बताते हुए संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभाओं को बाहर लाना था। इस दौरान योगेश बुधलाकोटी, दीप्ति जोशी, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, पूजा जोशी, कौस्तुभ चंदोला, हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, पवन पाठक, विनोद नैलवाल, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, मनीष गोस्वामी, बबिता बिष्ट, चंद्रा नेगी, सोनी मिश्रा, गंगा राणा, मेघा त्रिपाठी, राहुल बिष्ट, पारस काण्डपाल, राजेन्द्र प्रसाद, पंकज गोस्वामी, प्रकाश तिवारी, नेहा बिष्ट व आयुषी तिवारी उपस्तिथ थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad