बिंदुखत्ता से हिमालय को रवाना हुई माँ नंदा, छतौली देख भर आई अखियां

ख़बर शेयर करें

 

बिन्दुखत्ता से माँ नन्दा की छतोली भगवान शिव की पावन स्थली हिमालय के पवित्र आँचल कैलाश क्षेंत्र को रवाना हुई माँ को विदाई देनें के लिए हजारों की संख्या में भक्तजन यहाँ माँ भगवती मंदिर में उपस्थित रहे प्रातः काल से ही यहाँ का वातावरण आध्यात्म की अद्भूत छटा से निखरा रहा माँ नन्दा की जयकारा के साथ भक्ति भाव के बीच भावातिरेक के बहते आंसू माँ नन्दा के प्रति अद्भुत स्नेह को प्रगट करते हुए दिखे सजल नेत्र इस बात का बखान कर रहे थे मानों माँ नन्दा आज मायके से ससुराल को साक्षात् स्वरूप से विदा हो रही है

भक्ति भावना का ऐसा मनोहारी वातावरण पहली बार बिन्दुखत्ता की धरती पर माँ नन्दा को विदा करते हुए देखा गया आस्था व भक्ति के अलौकिक संगम के बीच माँ के प्रति स्नेह की आभा बरबस ही लोगों के नेत्रों से झलक रही थी सजल नेत्रों से माँ के प्रति उमड़ता प्रेम आध्यात्मिक यादों की महक में सदा झलकता रहेगा

यह भी पढ़ें 👉  रेल ट्रैक पर बढ़ते हादसे,कहीं बड़ी साजिश के संकेत तो नहीं

बुधवार की प्रातः माँ भगवती नन्दा की छतोली यहाँ से वेदनी कुण्ड हिमालय की ओर रवाना हुई इससे पूर्व मुख्य यजमान श्रीमती कमला देवी व श्री हरिबल्लभ शास्त्री द्वारा मॉं भगवती शक्ति पीठ में माँ भगवती नन्दा राजराजेश्वरी की विशेष पूजा एवं छंतोली (छत्र) की पूजा की गयी मंदिर कमेटी के प्रवंधक रमेश कुनियाल ने यहाँ आने वाले सभी आगन्तुकों का स्वागत किया बाद में जब पूर्ण विधि विधान के साथ माँ नन्दा भगवती को हजारों भक्तों के बीच यहाँ से विदाई दी तो भक्तों की आखें भर आयी माँ नन्दा के परम भक्त सुरेशानन्द देवराड़ी छंतोली वाहक हैं उनके साथ माँ नन्दा के भक्तों का दल यात्रा पर है यात्रा यहाँ से प्रातः दस बजे रवाना हुई

यह भी पढ़ें 👉  सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी एनसीसी कैडेट के साढ़े सात हजार नये पदों पर होगी भर्ती

हिमालय क्षेंत्र की इस यात्रा में सर्वश्री सुरेशानंद देवराड़ी प्रेम जोशी कविराज धामी राकेश देवराड़ी दिवाकर देवराड़ी नरेश कुँवर विनोद देवराडी राहुल गुणवन्त आदि है मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरि बल्लभ शास्त्री प्रबंधन रमेश कुनियाल उपप्रबंधक विनोद देवराड़ीउपाध्यक्ष दीपक जोशी सचिव संजू देवराड़ी उपसचिव जगदीश देवराड़ी कोषाध्यक्ष शम्भू प्रसाद जोशी प्रचार मंत्री सूरज देवराड़ी ने आज के विराट आध्यात्मिक कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है

यह भी पढ़ें 👉  दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद दर्शन

इस अवसर पर इस अवसर विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार हेमंत द्विवेदी , पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत लालकुआं पवन चौहान, राम बाबू मिश्रा ,भाजपा नेता इन्द्र सिंह बिष्ट शैलेंद्र दुम्का ,जगदीश पन्त ,रणजीत रावत ,सहित अनेकों लोगों ने भी यहां पहुंच कर मां नंदा की पूजा अर्चना की तथा उन्हें भक्ति भाव विदाई दी कार्यक्रम में रमेश चंद्र पुरोहित, किशन बिष्ट, देवू बिष्ट,सुरेश देवराड़ी, केदार दत्त जोशी ,रमेश चंद्र देवराड़ी, पीताम्बर जोशी,भवानी दत्त सती, सहित अनेकों मौजूद रहे

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad