एनयूजेआई(उत्तराखंड) हल्दूचौड़ इकाई व पंखुड़ियाँ संस्था ने संयुक्त रूप से चलाया नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़।आज शनिवार को
एनयूजेआई(उत्तराखंड) हल्दूचौड़ इकाई व पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के संयुक्त तत्वाधान में अटल उत्कर्ष राजकीय इंटर कॉलेज हल्दूचौड़ में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान विद्यालय में ^नशा एक अभिशाप^ शीर्षक पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें दो दर्जन विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
इस दौरान प्रथम स्थान- महक नेगी, दूसरा स्थान-सुहानी मदेशिया- तथा तीसरा स्थान-विनय सिंह दिगारी ने प्राप्त किया।
निर्णायक- एन्युजेआई(उत्तराखंड) के कुमाऊ मंडल उपाध्यक्ष-राजेन्द्र सिंह अधिकारी थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हल्दूचौड़ पुलिस चौकी इंचार्ज सोमेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश का भविष्य युवाओं की दिशा और दशा पर निर्भर है। ऐसे में युवाओं को अपने संस्कार, शिक्षा, नैतिक शिक्षा और समाज के प्रति उत्तरदायित्व समझते हुए कार्य करने होंगे, जिससे उनकी खुद की भी पहचान बने और अभिभावक व देश प्रदेश का भी नाम रोशन हो। उन्होंने कहा कि नशे को रोकने के लिए पुलिस के साथ ही आम इंसान ने भी अपना फर्ज समझना होगा। उन्होंने कहा कि अभिभावकों ने भी बच्चों की दिनचर्या पर नजर रखनी होगी ।
विशिष्ट अतिथि- एन्युजेआई(उत्तराखंड) के जिला सचिव-रमेश चन्द्र जोशी, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ अध्यक्ष चंदू खोलिया व देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्दूचौड़ अध्यक्ष खीमा सिंह बिष्ट व समाजसेवी भैरव दत्त खोलिया ने नशे में व्याप्त बुराइयों को समझाया। उन्हें रचनात्मक व सर्जनात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि नशा एक अभिशाप है, यह अपने साथ उनके परिवार को भी उजाड़ देता है यह इंसान के शरीर को खोखला बना देता है। उन्होंने बताया कि नशे के चक्कर मे इंसान आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो जाता है, जिसका खामियाजा परिवार के साथ समाज को भी पड़ता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता-ग्राम प्रधान प्रतिनिधि-रोहित बिष्ट ने की व संचालन- संस्था अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट व पंकज गोस्वामी ने किया।
कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय प्रधानाचार्य- गनपत सिंह सेंगर ने गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया व सभी विजेताओं को पुरुस्कृत किया गया।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad