जी20 और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

ख़बर शेयर करें

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में रोवर-रेंजर्स यूनिट द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. अंजु अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह और जी20 के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं वसुधैव कुटुंबकम् थीम पर भाषण, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रोवर और रेंजर्स कन्हैया भट्ट, गीता जोशी, सूरज सिंह राठौर, प्रियंका सिजवाली, अभिनव अग्रहरी, अभिषेक अग्रहरी, अमित सिंह आदि के द्वारा इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजिकल चेंज, एजूकेशन इन द डिजिटल एज फॉर अचीविंग जेंडर इक्वालिटी एंड एंपावरमेंट ऑफ ऑल वूमेन एंड गर्ल्स थीम और जी20 पर अपने-अपने विचार और निबन्ध प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला ने महिला सशक्तिकरण विषय पर प्रकाश डाला। रोवर्स रेंजर्स प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. गीता तिवारी पाण्डे द्वारा जी20 एवं भारत को अग्रणी और विकसित राष्ट्र बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापक, कर्मचारी, छात्र-संघ के पदाधिकारी, रोवर्स-रेंजर्स और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोवर लीडर डॉ. हेम चन्द्र और रोवर्स-रेंजर्स के लाल बहादुर शास्त्री क्रू रोवर्स, भागीरथी टीम रेंजर्स द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad