हल्दूचौड़ । रविवार को डूंगरपुर पंचायत घर स्तिथ शाहिद स्मारक पर उत्तराखंड राज्य की स्थापना दिवस की रजत जयंती के शुभ अवसर पर पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति ने उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए शहीदों की याद में दीप व केंडल जलाकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया और उनके त्याग व बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में यहां के लोगों ने बड़ा आंदोलन किया और अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हीं के बलिदान से आज हम इस राज्य की रजत जयंती मना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर आत्ममंथन का भी है — हमें यह देखना होगा कि अब तक क्या उपलब्धियां मिलीं और आगे किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। इस दौरान संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी, हेमवती नंदन दुर्गापाल, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष गोपाल अधिकारी, पूर्व प्रधान हरेन्द्र असगोला, पूर्व प्रधान बीड़ी खोलिया, संस्था उपाध्यक्ष योगेश बुधलाकोटी, संस्था कोषाध्यक्ष नवनीत चौहान, पंकज गोस्वामी, गंगा राणा, युवा भाजपा नेता देवेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व छात्र संघ सचिव खजान चन्द्र आर्या, पूर्व छात्र संघ सचिव महेश बिष्ट, छात्र अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित सिंह कार्की, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष भगत सिंह धारियाल, पूर्व छात्र संघ उपसचिव देवेंद्र नैनवाल, पूर्व सैनिक दीपू मेहरा, नवीन बिष्ट, कैलाश बमेटा, प्रतीक, कन्नू दुम्का, विक्रम असगोला व हेमंत कुमा सहित तमाम लोग उपस्तिथ थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
