पूजा जीना बनी वट सावित्री व्रत पूजन प्रतियोगिता की विनर।

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय ऑनलाइन वट सावित्री व्रत पूजन प्रतियोगिता में दो दर्जन प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सम्पूर्ण भारतवर्ष के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता का परिणाम पंखुड़ियाँ एनजीओ के फेसबुक पेज में लाइक के आधार पर था, जिसमे प्रथम स्थान-पूजा जीना, दूसरा स्थान-किरन तिवारी व दीपिका जीना व तीसरा स्थान-ममता पंत ने प्राप्त किया। उक्त बातें बताते हुए संस्थाध्यक्ष रिम्पी बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार था। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में वट सावित्री व्रत पूजन व उसके महत्व को समझाने के लिए व महिलाओं को इसके प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता ऑनलाइन करायी गयी थी, जिसमे पूरी उत्सुकता से प्रतिभागियों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ प्रतिभाग किया। यहां प्रतिभागियों की वट सावित्री व्रत पूजन के प्रति श्रद्धा को देखते हुए प्रथम स्थान में एक, दूसरे स्थान में दो व तीसरे स्थान में एक प्रतिभागी को पंखुड़ियाँ सांस्कृतिक महोत्सव में मोमेंटो देकर पुरुस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता निःशुल्क थी।
इस दौरान योगेश बुधलाकोटी, दीप्ति जोशी, सुमित बिष्ट, नवनीत चौहान, कौस्तुभ चंदोला, हरेन्द्र असगोला, मुस्कान बिष्ट, पवन पाठक, प्रियंका गोस्वामी, डॉली अग्रवाल, चंद्रा नेगी, सोनी मिश्रा, गंगा राणा, राजेन्द्र प्रसाद, मेघा त्रिपाठी, पंकज गोस्वामी, नेहा बिष्ट उपस्तिथ थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad