हल्द्वानी/ वरिष्ठ समाज सेवी एवं एडवोकेट पृथ्वी पाल सिंह रावत ने समस्त क्षेत्र वासियों , देशवासियों को होली की शुभ कामनाएं दी है
हल्दूचौड़ प्रेस क्लब में नेशनललिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट एसोशिएशन के तत्वावधान में आयोजित होली मिलन समारोह में भाग लेने पहुचे
श्री रावत ने सभी को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि रस, रंग और उल्लास का प्रसिद्ध लोकपर्व होली सभी के लिए मंगलमय हो उत्साह रस, रंग, व प्रेम से सराबोर यह पर्व हमें सम्प्रदायिक सौहार्द की सीख देता है इस पर्व को आनन्द के साथ मनाएं और समाज में भाईचारा स्थापित करे
उन्होंनें कहा होली का पर्व मंगलोत्सव के रूप में मनाना चाहिए क्योंकि यह भारत भूमि ही नही विश्व में प्रचलित लोक पर्व है रस, रंग, माधुर्य से सराबोर यह पर्व आंतरिक उल्लास को उभारने वाला एक सांस्कृतिक वैभव से परिपूर्ण पर्व है। हर वर्ग, जाति, धर्म और संप्रदाय के लोग इसे बड़े उत्साह एवं आनंद के साथ मनाते हैं। रंगों का यह पर्व प्रकृति से मानव को एकाकार कर तादात्म्य स्थापित कर देता है एवं जीवन को उल्लास के साथ जीने की रीति-नीति का भी शिक्षण देता है।
इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मन्त्री ललित पंत सूचना धिकारी गिरिजा शंकर जोशी यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष दया जोशी जिलाध्यक्ष धर्मानन्द खोलिया महासचिव ईश्वरी भट्ट सक्षम की जिला सचिव लता पंत प्रांत प्रमुख जया भण्डारी रिम्पी बिष्ट लालकुआँ इकाई के अध्यक्ष मुन्ना अंसारी महामन्त्री राकेश सिंह डा० उमेश चंदोला कंचन परिहार हल्द्वानी नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित सूचना विभाग के आन सिंह मटियाली मनोज राठौर आदि मौजूद रहे
इधर होली मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों के साथ सभी आगन्तुको ने जमकर ठुमके लगाये व झूम झूम कर होली के गीत गाये
पूर्व दर्जा राज्य मन्त्री ललित पंत ने कहा कि नशा मुक्ति होली का संदेश देकर हल्दूचौड़ के पत्रकारों ने एक आदर्श स्थापित किया क्योंकि नशा मानव जीवन के लिए अभिशाप नहीं बल्कि महा अभिशाप है



लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें