दुर्लभ दर्शन :शिव जटाओं से निकलती माँ गंगा के यहां होते है दर्शन,गंगा दशहरा पर होगा विशेष पूजन

ख़बर शेयर करें

 

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर देवभूमि उत्तराखंड में स्थित अद्भुत अलौकिक भगवान शिव की अतुलनीय महिमां को समेटे पाताल भुवनेश्वर गुफा में शिव जटाओं से प्रवाहित होती माँ गंगा का भव्य पूजन आयोजन किया जाऐगा
यह जानकारी देते हुए पाताल भुवनेश्वर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नीलम भंडारी ने बताया कि भगवान शिव की जटाओं से 33 कोटि देवी देवताओं पर माँ गंगा का जो जल प्रवाहित होता है वह दुर्लभ एकमात्र दृश्य संसार में पाताल भुनेश्वर में ही दिखाई देता है उन्होंने कहा कि शिव जटाओं से निकलकर माँ गंगा 33 कोटि देवी देवताओं का पाताल में अभिषेक करती है और राजा भागीरथ के दर्शन भी माँ गंगा के साथ पाताल भुनेश्वर में ही होते हैं और इस गंगा का जल प्रतिदिन अनेकों भक्त नर्मदेश्वर महादेव को समर्पित करते हैं नर्मदेश्वर महादेव के शिव लिंग पर यह जल जब चढ़ाया जाता है तो जल शोषित हो जाता है उन्होंने कहा कि माँ गंगा की विराट लीला पाताल भुनेश्वर में भी प्रवाहित है गंगा दशहरा के पावन अवसर पर पाताल भुवनेश्वर गुफा में माँ गंगा राजा भागीरथ 33 कोटि देवी देवताओं नर्मदेश्वर महादेव सहित भुवनेश्वर का विशेष पूजन आयोजित होता है
श्री भंडारी ने बताया की गंगा दशहरा के पावन पर्व पर जो भी भक्त पाताल भुवनेश्वर में आकर शिव जटाओं से निकलती गंगा माँ के दर्शन करता है वह परम यश का भागी बनता है तथा उसके पूर्वज तृप्त हो जाते हैं

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad