दुर्लभ दृश्य : इस तरह से टिकी हुई है शेषनाग के फन पर पृथ्वी

ख़बर शेयर करें

“शेषनाग” जी हिंदू पौराणिक कथाओं में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और दिव्य नागराजा हैं। इन्हें अनेक नामों से पुकारा जाता है जिनमें अनंत नाम भी प्रमुख नामों में एक है
प्रायः उन्हें हज़ार फनों वाला बताया जाता है। उनका नाम “शेष” इसलिए है क्योंकि सृष्टि के अंत के बाद जो कुछ “शेष” रह जाता है, वह उन्ही का स्वरूप हैं। भगवान विष्णु के शयन आसन के साथ – साथ कहा जाता है कि समूची पृथ्वी इनके फन पर टिकी हुई है ये पाताल लोक के स्वामी हैं और पृथ्वी को अपने फणों पर धारण किए रहते हैं।महाभारत, रामायण, और पुराणों में इनके विस्तृत स्वरूप का वर्णन मिलता है। कहा जाता है कि लक्ष्मण और बलराम इन्हीं के अवतार हैं।

बारहाल जिस दृश्य को आप देख रहे है यह पाताल लोक का दृश्य है जहाँ शेषनाग जी के फन पर पृथ्वी को टिका दिखाया गया है

यह भी पढ़ें 👉  कायस्थ राजवंशो का ऐतिहासिक गौरव

जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र में पड़ने वाली पाताल भुवनेश्वर की विश्व प्रसिद्ध गुफा अपने आप में बड़ी ही अलौकिक गुफा है यह गुफा युगों युगों के इतिहास को अपने आंचल में समेटे हुए है पुराणों में इस गुफा का व्यापक वर्णन मिलता है