सत्य साधक विजेन्द्र पाण्डे ने दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं, राष्ट्र की सुख शान्ति व समृद्धि के लिए राप्ती नदी तट पर किया माँ पीताम्बरी महायज्ञ

ख़बर शेयर करें

 

बहराइच/ सत्य साधक श्री विजेन्द्र पाण्डे गुरुजी ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए देश की सुख, समृद्धि व मंगल कामना को लेकर राप्ती नदी के तट पर माँ पीताम्बरी का पूजन व महायज्ञ किया जिसमें अनेकों भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ भाग लिया
इस अवसर पर उन्होनें कहा जीवन को हंसी खुशी व रिश्तों को मजबूत व उत्साह जनक बनाने में मेलों का अहम् योगदान है। उन्होंने कहा यह पावन उत्सव खुशियां बांटने और पूरे समाज को जोड़ने का काम करते हैं।

 

उन्होनें कहा मकर संक्रांति पोंगल, लोहड़ी, आदि अनगिनत त्योहर और मेले हमें एकता और भाईचारे का सन्देश देते है। त्योहारों पर लगने वाले मेले कौमी एकता और सांप्रदायिक सोहार्द के अनूठे उदहारण है

 

 

 

उन्होंने कहा उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को संजोने और सहेजने जानने व समझनें का अवसर प्राप्त होता है। साथ ही नई पीढ़ी को हमारी वैभवशाली संस्कृति एवं परम्पराओं का भी ज्ञान होता है। मेलों के आयोजन से भाईचारा, सद्भाव कायम रहता है।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad