शिवपुरी में भव्य कलश यात्रा के साथ कल होगा श्रीमद देवी भागवत कथा का शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें

 

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
हल्दूचौड़ क्षेत्र की सबसे घनी बसासत वाली सम्मानित कॉलोनी में कल सोमवार 26 सितम्बर प्रातः 9 बजे से भव्य कलश यात्रा के साथ शुभराम्भ होगा।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विद्यायक डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, पूर्व केबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल व पूर्व विधायक नवीन दुम्का सहित तमाम गणमान्य जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी भव्य कलश यात्रा के साक्षी बनेंगे।
उक्त जानकारी श्री नागेश्वर महादेव मंदिर कमेटी शिवपुरी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बिष्ट ने देते हुए बताया कि क्षेत्र की खुशहाली, सम्रद्धि व शांति के लिए कॉलोनीवासियो के सहयोग से उक्त भव्य आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 26 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमे उत्तराखंडी परिधान में नारी शक्ति के साथ ही समस्त कालोनीवासी, जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी सहभगिता करेंगे।
उन्होंने बताया कि 26 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक श्रीमद् देवी भागवत कथा होगी, जिसे कथा वाचक श्रध्येय डॉक्टर मनोज कुमार पाण्डे अपनी सुधामय अमृतवाणी से श्रवण कराएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सम्पूर्ण तैयारियां हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर की दोपहर 2 बजे से पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने सभी धर्मप्रेमी जनता से श्रीमद देवी भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में आने और कथा का श्रवण कर पुण्य के भागीदार बनने की अपील की।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad