श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड हल्द्वानी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करें

 

हरेला पर्व के उपलक्ष्य में श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय देवलचौड हल्द्वानी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राचार्य डॉ नवीन चन्द्र जोशी ने बताया कि देश भूमि उत्तराखंड में दैविक आपदाओं से रक्षा हेतु दो दिवसीय रुद्राभिषेक कार्य क्रम आयोजित किया गया। देवभूमि सहित पूरे देश में दैविक आपदाओं के निवारणार्थ शिव मन्दिर में अभिषेक किया गया। आज़ रुद्राभिषेक के बाद हरेला पर्व मनाया गया जिसमें हरैला पर्व के विषय में बताया गया ।साथ ही वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला गया महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
कार्य क्रम में महेश चंद्र जोशी सचिन पाण्डेय दीपक तिवारी अनुराग जोशी पान सिंह विष्ट चौधरी समरपाल सिंह अनिल मिश्रा हेम चन्द्र जोशी गोपाल पाण्डेय आचार्य राकेश पंत भवानी दत्त आदि ने प्रतिभाग किया।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad