शिवपुरी कॉलोनी में चल रही श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में भक्ति रस बही

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़। रिम्पी बिष्ट
मात्र क्षणभरकी कथा-श्रवण से भी देवी के भक्तों को कभी कष्ट नहीं होता। सभी तीर्थों और व्रतों का फल देवी भागवत के एक बार के श्रवण मात्र से प्राप्त हो जाता है। सतयुग, त्रेता तथा द्वापर में तो मनुष्य के लिए अनेक धर्म-कर्म हैं, किंतु कलियुग में तो पुराण सुनने के अतिरिक्त कोई अन्य धार्मिक आचरण नहीं है।

उक्त बातें आज शिवपुरी कॉलोनी बमेटाबंगर खीमा हल्दूचौड़ स्तिथ श्रीनागेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्रीदेवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के तीसरे दिन कथा वाचक श्रध्येय डॉक्टर मनोज चंद्र पांडे ने कही। इस दौरान उन्होंने महाभारत के प्रसंग भी सुनाए।
इस अवसर मंदिर समिति संरक्षक नारायण सिंह बिष्ट, अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बिष्ट , उपाध्यक्ष भूपेश कुमार जोशी, सचिव किशन सिंह बिष्ट , कोषाध्यक्ष हरीश चंद्र पांडे, लेखाकार राजकुमार सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह करायत, भगवत सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह बिष्ट,
जीवन सिंह मेहरा, गणेश धारियाल, सुरेश पंत, विपिन पंत, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता बिष्ट, बच्ची सिंह रावत, आनंद सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, ईश्वर नेगी, हुकुम सिंह अधिकारी, नंदा बल्लभ भट्ट, रमेश चंद्र जोशी, प्रेम प्रकाश सिंह बिष्ट, कैप्टन खड़क सिंह राठौर, जितेंद्र सिंह बोरा, दिनेश सिंह बोरा, पंडित कैलाश चन्द्र जोशी, सुशील तिवारी, अजयपाल, राधा बल्लभ भट्ट, सहित तमाम श्रद्धालु लोग उपस्थित थे।

Ad
Ad Ad Ad Ad
Ad